scriptCm Gehlot का चीन विवाद पर Modi से सवाल, छुपाएं नहीं हकीकत तो बताएं देश को, हम आपके साथ हैं | Cm Gehlot's question to Modi on China dispute don't hide reality, | Patrika News

Cm Gehlot का चीन विवाद पर Modi से सवाल, छुपाएं नहीं हकीकत तो बताएं देश को, हम आपके साथ हैं

locationजयपुरPublished: Jun 28, 2020 08:30:40 pm

Submitted by:

rahul

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot )ने आज चीन ( china )मामले को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी (Pm Narendra Modi )को जमकर घेरा और कहा कि वे कम से कम देश को हकीकत तो बताएं।
 

ashok gehlot ,ashok gehlot

ashok gehlot ,ashok gehlot

राहुल सिंह / जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot )ने आज चीन ( china )मामले को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी (Pm Narendra Modi )को जमकर घेरा और कहा कि वे कम से कम देश को हकीकत तो बताएं।
गहलोत ने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए मीडिया से बातचीत में कहा कि देश की जनता और तमाम राजनीतिक दल इस मामले को लेकर मोदी सरकार के साथ हैं लेकिन कोई बात छुपाने से काम नहीं चलेगा। सीएम गहलोत ने कहा कि आज देश जिस परिस्थिति से गुजर रहा है, उसको लेकर जनता बहुत चिंतित हैं। मोदी सरकार की तरफ से कोई जवाब ही नहीं आ रहा है। हमारे बीस जवान शहीद हो गए। सीमा पर तनाव है उससे जनता में भी बहुत आक्रोश है। गहलोत ने कहा कि आज नहीं तो कल प्रधानमंत्री को देशवासियों को हकीकत तो बतानी पड़ेगी कि क्या हुआ है।
मोदी के समय से पडौसी देशों से रिश्तें बिगड़े—
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 2014 में जब से एनडीए सरकार आई है, हमारे तमाम पड़ौसी देशों के साथ रिश्ते बिगड़ते ही चले गए। मोदी जब पीएम बने थे तब साउथ एशिया के देशों के प्रमुखों को बुलाया गया था और वे आए भी थे। गहलोत ने पूछा कि आखिर क्या कारण है कि तमाम पड़ौसी देश हमारे खिलाफ हो गए।
पीएम के बयानों का चीन में स्वागत क्यों—
गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी ने यह कह दिया कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा नहीं किया। यह अभी तक रहस्य बना हुआ है कि चाइना के साथ हुआ क्या है। प्रधानमंत्री को देश को विश्वास में लेना चाहिए थाा। दुर्भाग्य यह है कि देश के सामने जो तथ्य पेश किए गए उसका चाइना में स्वागत हो रहा है। ये कैसे हुआ क्यों कि पीएम तो हमारे है और चाइना का मीडिया उनकेे बयान का स्वागत कर रहा है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कितनी बड़ी चूक हुई है। 20 जवान शहीद हो गए देश के लिए। उनके परिवार पर क्या गुजर रही होगी। 1962 में चीन के साथ लड़ाई में शहीद हुए मेजर शेतान सिंह मेरे जिले के थे। मैं 12 साल का था और उनके दाह संस्कार में हिस्सा लिया था। करगिल युद्ध में 65 जवान शहीद हुए उस वक्त भी मैं शहीदों के घर गया था।
कांग्रेस ने देश को आधुनिक बनाया—
गहलोत ने कहा कि 1962 की लड़ाई के बाद में जिस प्रकार सरकार ने काम किया जबकि उस वक्त तो हमारे पास हथियार भी नहीं हुआ करते थे। कांग्रेस ने अब मुल्क को आधुनिक बना दिया। आज हमारा मुल्क सुपर पावर बनने से कम नहीं हैं। हम कैसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। गहलोत ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर अनावश्यक विवाद पैदा किए जा रहे हैं, इसकी बजाय मोदी को आगे आकर हकीकत बतानी चाहिए तभी देश की जनता में विश्वास बहाली होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो