scriptसत्तर साल के हिसाब पर मुख्यमंत्री गहलोत का भाजपा पर हमला, आधुनिक भारत को बताया कांग्रेस की देन | CM Gehlot told modern India the gift of Congress | Patrika News

सत्तर साल के हिसाब पर मुख्यमंत्री गहलोत का भाजपा पर हमला, आधुनिक भारत को बताया कांग्रेस की देन

locationजयपुरPublished: Oct 31, 2021 09:05:04 am

Submitted by:

firoz shaifi

मुख्यमंत्री ने कहा, दुर्भाग्य से सत्ता में ऐसे लोग बैठे हैं जो पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? इंदिरा रन फॉर पावर वुमन मैराथन दौड़ को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल दिखाई हरी झंडी

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार भाजपा पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज जो आधुनिक भारत और आधुनिक राजस्थान दिखाई देता है वो कांग्रेस की देन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से ऐसे लोग सत्ता में आ गए हैं जो पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया है? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सुबह इंदिरा रन फॉर पावर मैराथन दौड़ को प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश जब आजाद हुआ था तब देश में लोग जानते नहीं थे कि बिजली क्या होती है? न स्कूल थे और न कॉलेज और न ही मेडिकल सुविधाएं थीं।

उन्होंने कहा कि आज जो आधुनिक भारत है, आधुनिक राजस्थान है यह सब कांग्रेस पार्टी की देन है। कांग्रेस के महान नेताओं ने इस देश को एकजुट और अखंड रखने में अपनी जानों की आहुति दी है।

खालिस्तान के मंसूबे नहीं होने दिए कामयाब
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए इंदिरा गांधी शहीद हो गईं लेकिन उन्होंने खालिस्तान के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए। उन्होंने कहा कि अपनी मृत्यु से 1 दिन पहले ही इंदिरा गांधी को आभास हो गया था इसीलिए उन्होंने उड़ीसा में कहा था कि अगर मेरी जान भी चली जाए तो मैं परवाह नहीं करूंगी।

मेरे खून का एक-एक कतरा इस देश को मजबूती और एकता प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके एक अलग देश बांग्लादेश बना दिया। उस वक्त एक करोड़ों लोग शरणार्थी के रूप में भारत आ गए थे। शरणार्थी कैंपों में उन्हें भी काम करने का मौका मिला था।

कांग्रेस की विचारधारा ही देश की विचारधारा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के महान नेताओं पंडित नेहरू, सरदार पटेल, इंदिरा गांधी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जैसे नेताओं ने इस देश को संविधान के जरिए बराबरी का हक दिया। जहां पर सभी धर्मों, जातियों और अनेक बोली बोलने वाले लोग रहते हैं। बावजूद इसके भारत अनेकता में एकता वाला देश है।

यह हमारे नाम महान नेताओं की वजह से संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो विचारधारा कांग्रेस पार्टी की है, वहीं विचारधारा इस देश की है। सभी को साथ लेकर चलना है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलें और देश को मजबूत और एक रखने का संकल्प लें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो