script

जब गहलोत—राजे नहीं थे सदन में तब लगे उन पर गंभीर आरोप

locationजयपुरPublished: Feb 28, 2020 10:10:42 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

-13 नम्बर बंगले पर पांच साल में हुए खर्च की जानकारी भी मांगी

जयपुर. सदन में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान निर्दलीय सदस्य संयम लोढ़ा ने फोन टेपिंग और 13 नम्बर बंगले को लेकर कांग्रेस और भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर घोटालों का आरोप तो लगाते हैं, लेकिन कार्रवाई कोई किसी पर नहीं करता। उन्होंने कहा कि एक जनवरी, 2016 को अशोक गहलोत (तब मुख्यमंत्री नहीं) ने प्रेसवार्ता कर यह कहा था कि राजनेताओं और नौकरशाहों के फोन टेप हो रहे हैं। तत्कालीन कलक्टर से लेकर जेडीसी, कमिश्नर पर घोटाले के आरोप लगाए थे। अब कांग्रेस की सरकार बने हुए 15-16 महीने हो गए। इस सदन में कोई रिपोर्ट तो पेश करो कि किसके फोन टेप हुए थे। सरकार आने के बाद आप लोगों ने क्या कार्रवाई की? 13 नम्बर के बंगले को लेकर लोढ़ा ने कहा कि वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी का सबसे लम्बा संघर्ष इसी बात पर रहा था। तिवाड़ी इस मामले पर आपके साथ आए थे। पांच साल में इस बंगले पर कितना खर्च हुआ यह सरकार को बताना चाहिए। ताकि लोगों को पता चल सके कि सरकार में आने के बाद दीनदयाल उपाध्याय के अनुयायी क्या करते हैं? गौरतलब है कि 13 नंबर का बंगला पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आवंटित किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो