scriptपीएम मोदी पर फिर गहलोत का निशाना, ‘6 साल में एक बार भी नहीं लिया इंदिरा गांधी का नाम’ | CM gehlot verbally attack on pm modi due to an issue | Patrika News

पीएम मोदी पर फिर गहलोत का निशाना, ‘6 साल में एक बार भी नहीं लिया इंदिरा गांधी का नाम’

locationजयपुरPublished: Nov 05, 2019 06:45:31 pm

Submitted by:

firoz shaifi

इंदिरा गांधी को वाजपेयी ने दुर्गा बताया, मोदी नहीं लेते एक बार भी नाम

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर राजनीति करने जैसे मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। गहलोत ने कहा कि जिस इंदिरा गांधी को अटल बिहारी वाजपेयी ने दुर्गा का रूप बताया, उन्ही इंदिरा गांधी का नाम लेने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तकलीफ होती है।
पिछले 6 साल में एक भी ऐसा मौका नहीं आया जब पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी का नाम लिया हो। गहलोत ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि इंदिरा गांधी महान शख्सियत थीं, पूरे विश्व भर में उनका नाम था।
उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए, बांग्लादेश बना दिया, 93000 पाकिस्तान के कर्नल, जनरल, मेजर और सैनिकों को हथियार के साथ में सरेंडर करवा दिया। यहीं नहीं वे हरित क्रांति लेकर आईं। गहलोत ने कहा कि पहले हम लोग अमेरिका से गेहूं की भीख मांगते थे नई पीढ़ी को यह चीजें मालूम नहीं है।
21 सूत्रीय प्रोग्राम इंदिरा गांधी ने दिया और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोग पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। गहलोत ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी के मुंह से 6 साल में एक बार भी इंदिरा गांधी का नाम निकला। इंदिरा गांधी का नाम लेने में उनको जो संकोच होता है। गहलोत ने कहा इंदिरा गांधी एक महिला थी जिन्होंने महिलाओं का मान सम्मान पूरी दुनिया भर में बढ़ाया उनका नाम लेते हुए प्रधानमंत्री जी को संकोच होता है।

भाजपा से लेना होगा राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट
राष्ट्रवाद के मुद्दें पर गहलोत ने कहा कि आज देश में हर जगह राष्ट्रवाद की हवा बनाई जा रही है, जैसे हम तो राष्ट्रवादी है ही नहीं। अब हमको राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट मोदी सरकार और बीजेपी से लेना होगा। गहलोत ने कहा कि ज्यादा दिनों तक राष्ट्रवाद की बात चलने वाली नहीं है, जनता सब समझती है।
वोट के लिए यह जिस प्रकार से नारे लगाते हैं पहले धर्म के नाम पर थे अब राष्ट्रवाद के नाम पर लगाते हैं। लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों में इनकी पोल खुल गई। निकाय चुनाव में जीत का दावा करते हुए गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत हमारी होगी, जनता को हमारे ऊपर विश्वास है। अभी दो उपचुनाव हुए थे मंडावा में इतनी बड़ी जीत हमारी हुई है और खींवसर में हम लोग हारे नहीं हैं, करीब 55 हजार की लीड लगभग साढ़े चार हजार पर आ गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो