scriptCM Gehlot verbally attack on pm modi due to many issues | सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाए साल 2022 के वादे, ट्वीट करके साधा निशाना | Patrika News

सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाए साल 2022 के वादे, ट्वीट करके साधा निशाना

locationजयपुरPublished: Jan 01, 2023 11:56:26 am

Submitted by:

firoz shaifi

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा, किसानों की आय दोगुनी करने, हर परिवार को अपना घर देने और देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने के किए थे वादे

pm_modi_11222.jpg

जयपुर। साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए अलग-अलग वादों को पूरे नहीं होने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए साल के आगमन से पहले देर रात एक के बाद एक कई ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल 2022 में पीएम की ओर से किए गए अलग-अलग वादे याद दिलाए। गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने, हर परिवार को अपना घर देने एवं देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने के वादे किए थे।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.