scriptWeather news : सर्दी के तेवर हुए तीखे,जयपुर में छह साल बाद नवंबर सबसे सर्द | Cold in winter, November coldest in Jaipur after six years | Patrika News

Weather news : सर्दी के तेवर हुए तीखे,जयपुर में छह साल बाद नवंबर सबसे सर्द

locationजयपुरPublished: Nov 22, 2020 08:38:08 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

पारा 9.9 डिग्री
12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

प्रदेश में भी ठंड के दौरान गलन का असर अब महसूस हो रहा है। अब सुबह.शाम और रातें और भी ठंडी होने से सर्दियां अपने तेवर में आ गई हैं। शनिवार की सुबह भी ठंड की चादर में लिपटी नजर आई तो लोग गर्म कपड़ों में छिपे नजर आए। बीते 24 घंटे में रविवार सुबह तक राजधानी जयपुर के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली। जयपुर में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। छह सालों में नवंबर सबसे सर्द रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 2014 में नवंबर में सबसे कम पारा 9.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
प्रदेश के 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट से तापमान जमाव बिंदु पर रहा, नवंबर में पांच साल बाद तीसरे दिन भी माउंट आबू में रात का पारा 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंट आबू के बाद प्रदेश के फतेहपुर में भी ठंड का असर लगातार देखने को मिल रहा है। वहीं चूरू का 5, श्रीगंगानगर का 8.8, भीलवाड़ा का 6.5, सीकर का 5.5, डबोक का 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
नवंबर की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में विभिन्न जगहों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था, अब इसमें भी कमी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी जयपुर में सोमवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। हल्के से मध्यम कोहरा होने की संभावना है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री और 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
जयपुर में पिछले छह सालों में यह रहा रात का पारा
साल : न्यूनतम पारा नवंबर
2020 : 9.9
2019: 15
2018 : 12.0
2017 : 10.3
2016 : 11
2015 :11.3
2014 : 9.8
…………….
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 26.6 8.9
जयपुर 25.6 9.9
कोटा 26.2 9.3
डबोक 25.6 8.0
बाड़मेर 30.1 12.6
जैसलमेर 29.0 11.9
जोधपुर 28.4 11.0
बीकानेर 28.4 11.5
चूरू 27.0 5.0
श्रीगंगानगर 24.0 8.8
भीलवाड़ा 25.8 6.5
वनस्थली 26.2 8.0
अलवर 24.8
पिलानी 25.4 6.6
सीकर 25.0 5.5
चित्तौडगढ़़ 26.8 7.4
फलौदी 28.8 12.6
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो