जयपुर

प्रदेश में शीतलहर का असर

लगातार कम हो रहा पारासर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में दो डिग्री

जयपुरNov 20, 2020 / 09:47 pm

Rakhi Hajela

प्रदेश शीतलहर का असर शुरू हो गया है। उत्तरी हवाओं ने प्रदेश के उत्तरी भागों को चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को इसका असर देखने को मिला। चूरू, झुंझुनूं और सीकर में पारा औसत से पांच डिग्री नीचे आ गया। प्रदेश में सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में दो डिग्री और इसके बाद फतेहपुर में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया है। चूरू में रात के पारे में पांच डिग्री की गिरावट हुई। यहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। सीकर में छह डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र जयपुर ने आगामी 48 घंटों के लिए चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू और सीकर जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

जयपुर में शाम को गिरा छह डिग्री पारा
राजधानी जयपुर में ठंडी हवाओं का असर दिखा। दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का पारा 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में शाम को नमी बढऩे से ठंडी हवाओं का दौर शुरू हुआ। पारा गिरकर 19 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राजधानी जयपुर का आसमान मुख्यत: साफ रहेगा साथ ही हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में अधिकतम और न्यूनतम क्रमश: 25 डिग्री और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 25.3 13.6
जयपुर 25.2 13.2
कोटा 25.4 14.3
डबोक 25.8 13.6
बाड़मेर 29.2 13.8
जैसलमेर 27.2 11.0
जोधपुर 27.5 11.9
बीकानेर 27.2 10.0
श्रीगंगानगर 24.8 9.8
चूरू 24.8 5.7
भीलवाड़़ा 25.4 11.5
वनस्थली 26.8
अलवर 25.8 12.8
पिलानी 25.4 7.1
सीकर 24.5 6.0
चित्तौडगढ़़ 27.0 12.5
फलौदी 25.4 12.2

Home / Jaipur / प्रदेश में शीतलहर का असर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.