scriptCold Wave : पश्चिमी हवाओं से ठिठुरे पंजाब-हरियाणा | Cold Wave in Haryana and Punjab | Patrika News

Cold Wave : पश्चिमी हवाओं से ठिठुरे पंजाब-हरियाणा

locationजयपुरPublished: Jan 25, 2020 06:43:17 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Cold Wave : हरियाणा के करनाल शहर में शनिवार को उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। यहां का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

Cold Wave : पश्चिमी हवाओं से ठिठुरे पंजाब-हरियाणा

Cold Wave : पश्चिमी हवाओं से ठिठुरे पंजाब-हरियाणा

पश्चिमी हवाओं से ठिठुरे पंजाब-हरियाणा
कोहरे से मिली राहत, यातायात सुचारू

चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल शहर में शनिवार को उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। यहां का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
सोमवार और मंगलवार को यहां हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यहां ठंड के लिए ये हवाएं जिम्मेदार हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बर्फीली चोटियों के ऊपर से गुजरने के बाद ये हवाएं इस क्षेत्र में पहुंच रही हैं, जो लोगों को कंपा रही है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के तापमान 7.7 डिग्री से कम है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.4 डिग्री, 4.3 डिग्री और 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के किसी भी क्षेत्र से घने कोहरे के होने की बात सामने नहीं आई है, जिससे वाहन चालकों ने राहत महसूस किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो