scriptराजस्थान मौसमः फतेहपुर माइनस 2.6, माउंट आबू माइनस दो, 13 जगहों पर पारा पांच डिग्री से कम | cold wave in rajasthan | Patrika News

राजस्थान मौसमः फतेहपुर माइनस 2.6, माउंट आबू माइनस दो, 13 जगहों पर पारा पांच डिग्री से कम

locationजयपुरPublished: Dec 28, 2020 08:04:06 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर सर्द हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। 33 जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक कमी आई है।

cold wave in rajasthan

प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर सर्द हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। 33 जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक कमी आई है।

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर सर्द हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। 33 जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक कमी आई है। रात के साथ अब दिन में भी ठिठुरन हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश के सभी 33 जिले 10 डिग्री से नीचे आ गए। इतना ही नहीं, 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे दर्ज किए गए। सर्वाधिक कम तापमान फतेहपुर में माइनस 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा माउंट आबू में माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। चूरू में 0.6, भीलवाड़ा में एक डिग्री न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट की गई।
शेखावाटी में पाला पडऩे का अलर्ट
प्रदेश में उत्तरी हवाओं का सर्वाधिक असर शेखावाटी में देखने को मिल रहा है। सुबह फसलों व वाहनों के शीशे व सीट पर जहां ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई। 29 दिसंबर से उत्तर दिशा से चलने वाली सर्द हवाओं के चलते राजस्थान में तापमान गिरने लगेंगे। राजस्थान के उत्तरी तथा पश्चिमी जिलों में पाला पडऩे की भी आशंका भी साफ नजर आ रही है।
नए साल से राहत
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को अतितीव्र शीतलहर चलेगी। नए साल से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। दो जनवरी बाद हवाओं का पैटर्न बदलेगा और सर्दी में राहत मिलेगी।
यहां पांच डिग्री तक पारा
फतेहपुर : माइनस 2.6
माउंट आबू : माइनस 2
चूरू : 0.6
भीलवाड़ा : 1
पिलानी : 2.4
चित्तौडगढ़ : 2.4
श्रीगंगानगर : 3.3
सीकर : 2.5
डबोक : 4.8
जोधपुर : 4.8
वनस्थली : 4
एरिन रोड : 4
अजमेर : 5
यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से अधिक
जयपुर : 5.7
कोटा : 8.7
फलौदी : 8.8
सवाईमाधोपुर : 6.8
बूंदी : 6.4
अलवर : 6
बीकानेर : 6.1
बाड़मेर : 6.1
जैसलमेर : 6.8

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो