scriptMarriage Garden : समारोह के बीच विवाह स्थलों को सीलिंग से कलक्टर नाराज | Collector annoyed by sealing marriage venues amid ceremony | Patrika News

Marriage Garden : समारोह के बीच विवाह स्थलों को सीलिंग से कलक्टर नाराज

locationजयपुरPublished: Dec 02, 2019 05:58:42 pm

Submitted by:

Bhavnesh Gupta

कार्यवाहक कलक्टर ने निगम को दी नसीहत…समारोह के बीच कार्रवाई से बचें

Marriage Garden : समारोह के बीच विवाह स्थलों को सीलिंग से कलक्टर नाराज

Marriage Garden : समारोह के बीच विवाह स्थलों को सीलिंग से कलक्टर नाराज


जयपुर। विवाह स्थल संचालकों से लाइसेंस फसी, टैक्स व अन्य शुल्क वसूलने के नाम पर कार्यक्रम के संचालन के बीच ही कार्रवाई पर कार्यवाहक कलक्टर इकबाल खान ने नाराजगी जताई। उन्होंने विवाह स्थलों पर अग्नि शमन, पार्किंग, सफाई एवं अन्य आवश्यक मापदण्ड़ों को पूरा कराने के समय आयोजनकर्ता जनसामान्य की सुविधा का भी ख्याल रखने को कहा है। ऐसी कार्रवाई से आयोजनकर्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी खुशियों में खलल तक पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो विवाह स्थल बिना भू रूपान्तरण चल रहे हैं, उनके सम्बन्ध में सर्वे कर नगर निगम और जेडीए सम्बन्धित राजस्व अधिकारी को मामला बनाकर भेजें। गौरतलब है कि नगर निगम टैक्स वसूलने के लिए शादियों के सीजन में एक्शन ले रहा है। अफसरों बकाया राशि मिलने की उम्मीद में उस दिन विवाह स्थल पहुंच रहे हैं, जब वहां शादी समारोह हो रहा है। ऐसे में विवाह स्थल संचालक घबरा जाते हैं और मौके पर ही बकाया राशि जमा करा देते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया से आयोजनकर्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी है लेकिन टारगेट पूरा करने के चक्कर में लोगों की परेशानी की परवाह नहीं है। अभी शहर में 1 हजार से ज्यादा विवाह स्थल हैं, लेकिन निगम में 550 का ही पंजीयन है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो