scriptसंयुक्त युद्धाभ्यास एविइंद्रा-2018 का वायुसेना प्रमुख ने लिया जायजा- जानिए क्या कहा सेना प्रमुख ने | Combined maneuvers avantika -2018 | Patrika News

संयुक्त युद्धाभ्यास एविइंद्रा-2018 का वायुसेना प्रमुख ने लिया जायजा- जानिए क्या कहा सेना प्रमुख ने

locationजयपुरPublished: Dec 19, 2018 07:38:32 pm

Submitted by:

sumeet sharma

indianairforceसंयुक्त युद्धाभ्यास एविइंद्रा-2018 का वायुसेना प्रमुख ने लिया जायजा

indian airforce

संयुक्त युद्धाभ्यास एविइंद्रा-2018 का वायुसेना प्रमुख ने लिया जायजा- जानिए क्या कहा सेना प्रमुख ने

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ आज जोधपुर में रहे ….वे यहां एयरफोर्स स्टेशन पर चल रहे भारतीय वायुसेना और रूस की रशियन फैडरेशन एयरोस्पेस फोर्स के संयुक्त युद्धाभ्यास एविइंद्रा-2018 का जायजा लिया। .इसके बाद रूस वायुसैनिकों से मुलाकात की… आपको बता दे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर चल रहे भारत और रूस की वायुसेना के संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों के वायुसैनिक हिस्सा ले रहे हैं… 21 दिसम्बर तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान और एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर की सहायता से दोनों देशों की सेना आतंकवादी विरोधी गतिविधियों पर एक दूसरे के साथ समझ विकसित करने, रेसक्यू ऑपरेशन में एक दूसरे के साथ समझ विकसित करने और टेक्टिकल फ्लाइंग ऑपरेशन का अभ्यास कर रही है। इस दौरान फायरिंग रेंज में भी अभ्यास किया जा चुका है। भारत और रूस की वायुसेना के बीच इस तरह के अभ्यास की शुरुआत 2014 में हुई थी। यह दूसरा अभ्यास है…. यह दो फेज में होता है। इसका एक-एक फेज दोनों देशों में होता है। एविइंद्रा-2018 का पहला फेज दो महीने पहले 17 से 28 सितम्बर को रूस के लिपेटस्क में हुआ था तब भारतीय वायुसेना का तीस सदस्यीय दल रूस गया था
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो