script

कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती -राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती के लिए नोडल एजेंसी बनाया

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2021 10:13:28 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

Computer Instructor Recruitment-कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे प्रदेश के युवा बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती का सिलेबस जारी कर दिया है।

Computer Instructor Recruitment-राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती के लिए नोडल एजेंसी बनाया

कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती -राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती के लिए नोडल एजेंसी बनाया

कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती का सिलेबस जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती के लिए नोडल एजेंसी बनाया

जयपुर।
कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे प्रदेश के युवा बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती का सिलेबस जारी कर दिया है। विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती के लिए नोडल एजेंसी बनाया है। खुद शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं से किए गए वादे के मुताबिक कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती को जल्द पूरा करने के लिए सभी विभागीय प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है। परीक्षा के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को नोडल एजेंसी नियुक्त करने के साथ ही भर्ती का सिलेबस भी जारी कर दिया गया है। 9862 पदों पर बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक और 591 पदों पर वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के पद पर भर्ती की जाएगी।
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक का सिलेबस
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक की परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे। दो घंटे की इस परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले पेपर में आर्ट एंड कल्चर, इतिहास, ज्योग्राफी, सामान्य विज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान पूछा जाएगा। इसके साथ ही लॉजिकल रीजनिंग और एनेलेटिकल एबेलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। वहीं दूसरे पेपर में मेंटल एबिलिटी, फंडामेंटल ऑफ कम्प्यूटर, डेटा इंटरप्रिटेशन, डिजिटल लॉजिक सिस्टम्स, ऑपरेटिंग सिस्टम्स, कम्प्यूटर ऑर्गेनाइजेशन एंड आर्कीटेक्चर, डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, बेसिक्स ऑफ कम्यूनिकेशन, वेब डवलपमेंट से जुड़े सवाल होंगे।
बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक का सिलेबस
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक की परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे। दो घंटे की इस परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले पेपर में आर्ट एंड कल्चर, इतिहास, ज्योग्राफी, सामान्य विज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान पूछा जाएगा। इसके साथ ही लॉजिकल रीजनिंग और एनेलेटिकल एबेलिटी, डिसिजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंगए जनरल मेंटल एबिलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। वहीं दूसरे पेपर में मेंटल एबिलिटी, फंडामेंटल ऑफ कम्प्यूटर, डेटा इंटरप्रिटेशन, प्रोाग्रामिंग फंडामेंटल्स, डाटा स्ट्रक्चर्स, कम्प्यूटर ऑर्गेनाइजेशन एंड ऑपरेशन सिस्टम, कम्यूनिकेशन एंड नेटवर्क कॉन्सेप्ट्स, नेटवर्क सिक्योरिटी, डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम आदि से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो