scriptआत्मविश्वास की ताकत | confidence | Patrika News

आत्मविश्वास की ताकत

locationजयपुरPublished: Aug 19, 2020 02:30:31 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

इस ताकत की वजह से ही व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर पाता है।

सुखी और संपन्न जीवन में शामिल लगभग हर तत्व से आत्मविश्वास जुड़ा हुआ है। सफलता के लिए आपके भीतर यह भाव होना बहुत जरूरी है क्योंकि बढ़िया जीवन जीने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसकी कमी होने पर कोई भी व्यक्ति न तो किसी तरह की शुरुआत कर पाता है और न ही कभी अपने सपनों को पूरा कर पाता है क्योंकि उसके मन में हमेशा यही सवाल चलता रहता है कि ऐसा नहीं हुआ तो क्या होगा? ऐसे सवालों को छोड़ खुद के बारे में सोचेंं।
डर और एंजाइटी से मिलता है छुटकारा: जितना ज्यादा आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं आपकी आवाज में उतनी ही सौम्यता होती है। किसी भी मौके या परिस्थिति के दौरान आपको डर या एंजाइटी नहीं होती। परेशान होने की बजाय आपका दिमाग समस्या को हल करने की ओर जाता है। आत्मविश्वास होने पर आप अलर्ट रहकर काम करते हैं जिससे गलतियां कम होती हैं।
कमजोरियां स्वीकारना: कमजोरियों को स्वीकार करने में सक्षम होने के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है। इससे आप कमजोरियों को दूर करने के लिए प्रयासरत रहते हैं और खुद को बदलते भी हैं।
हार का सामना: आत्मविश्वास सफलता और विफलता का मुकाबला करने की ताकत देता है। कई बार जब अपनी योजनाओं में ही असफल होते हैं तो हम परिस्थितियों का सामना करने के लिए भी तैयार होते हैं।
रिश्तों को मजबूती: कई बार आपका आत्मविश्वास से भरपूर होना दूसरों को भी ताकत देता है और उन्हें अहसास कराता है कि उनके साथ आप खड़े हैं। इस तरह से आपका आत्मविश्वास रिश्तों को मजबूत बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाता है।
सफलता की वह एक खास तस्वीर: आत्मविश्वास से भरपूर हैं तो अपना कोई पसर्नल कोट तैयार करें जिससे कि दूसरों को भी प्रेरणा मिल सके। अपने उन पलों की तस्वीरों को संजोएं जब आपकी सफलता या आत्मविश्वास नजर आया हो। समय-समय पर अपनी क्षमताओं का अहसास करने के लिए ये तस्वीरें जरूरी हैं। ऐसे लोगों का साथ बनाएं जो कि आपको प्रोत्साहित करते हों।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो