जयपुर

कांग्रेस ने केन्द्र पर लगाया लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप

महाराष्ट्र के नाना पटोले ने कहा कि लोकतंत्र के लिए भाजपा खतरा बन गई है।

जयपुरJan 18, 2018 / 05:36 pm

rajesh walia

जयपुर।
गुजरात चुनाव के दौरान सांसद से इस्तीफा देने वाले महाराष्ट्र के नाना पटोले ने कहा कि लोकतंत्र के लिए भाजपा खतरा बन गई है। पार्टी में उसके नेताओं की बात नहीं सुनी जाती है। मैने भी भाजपा की नीतियों और हुकुमशाही से परेशान होकर भाजपा से इस्तीफा दिया था। उन्होंने दावा कि आज भाजपा के कई अन्य सांसद इस्तीफे देने की कगार पर है। पटोले ने यह बात जयपुर में पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद हुकुमशाही बढ़ी है और लोकतंत्र को खतरा बढ़ा है। सुप्रीम कोर्ट के चार जज भी यही बात कर रहे हैं। भाजपा में न हिन्दू की बात चलती है और न मुस्लिम की। वहां तो सिर्फ हुकुम चलता है। ऐसे में विहिप नेता प्रवीण भाई तोगडिय़ा को भी भाजपा के खिलाफ आना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि…
जो भाजपा कल तक एफडीआई का विरोध करती थी, आज वो सौ फीसदी एफडीआई को लागू कर देश को ईस्ट इंडिया कंपनी को लाने का रास्ता साफ कर रही है। राजस्थान सरकार का काम भी संतोषजनक नहीं है। यहां पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। राजस्थान उपचुनाव देश की राजनीतिक दिशा तय करेगा पटोले ने कहा कि ऐसे विषम समय में राजस्थान में उपचुनाव हो रहे हैं। यह चुनाव कांïग्रेस जीतेगी। इस चुनाव से देश की राजनीतिक दिशा तय होगी। महाराष्ट्र के भीमा कोरे में दलितों को लेकर हुई घटना चुनाव पर अवश्य असर डालेगी।
पूर्व सासंद नाना पटोले ने केन्द्र के शासन को बताया हुक्मशाही…
पटोले ने कहा, जीएसटी, नोटबंदी और एफडीआई से देश में पड़ा बुरा असर जयपुर पूर्व सांसद नाना पटोले ने केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया है। बीजेपी की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस में आए पटोले ने मीडिया से हुई बातचीत में आज कहा कि केन्द्र सरकार लोकतंत्र को खत्म करके हुक्मशाही लाना चाहती है।
पटोले ने कहा कि…
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के चार जज भी प्रेस कांफ्रेस करके लोकतंत्र को खतरे में बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में जो भी विकास हुआ है वो कांग्रेस ने किया है। केन्द्र सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी के जरिए देश की हालत बिगाड़ दी है। एफडीआई के जरिए देश को विदेशियों के हवाला किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में होने जा रहे लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव में जनता कांग्रेस का साथ देगी। पटोले ने कहा कि उन्होंने किसान मुद्दों पर सुनवाई नहीं करने समेत जनता से जुड़ी अन्य कई मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने से बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.