scriptसोशल मीडिया पर कांग्रेस की अपील आई काम, मिला 4 लाख से ज्यादा चंदा | Congress appeals on social media due to donations | Patrika News

सोशल मीडिया पर कांग्रेस की अपील आई काम, मिला 4 लाख से ज्यादा चंदा

locationजयपुरPublished: Sep 20, 2018 01:15:11 pm

Submitted by:

firoz shaifi

आर्थिक तंगी जूझ रही कांग्रेस की ओर से स्वच्छ राजनीति के लिए आम जनता से की गई चंदे की अपील अब धीरे-धीरे रंग ला रही है

congress

congress

जयपुर। आर्थिक तंगी जूझ रही कांग्रेस की ओर से स्वच्छ राजनीति के लिए आम जनता से की गई चंदे की अपील अब धीरे-धीरे रंग ला रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने क्राउंड फंड के नाम से सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया था, जिसे अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों का भी समर्थन मिलने लगा है। चार दिनों के भीतर 272 लोगों ने पार्टी को ऑनलाइन चंदा दिया है।
ये चंदा 100 रुपए से लेकर 51 हजार तक है। बीते चार दिनों पार्टी को 4 लाख 78 हजार 214 रुपए ऑनलाइन चंदे के रूप में मिले हैं। खास बात ये है कि ऑनलाइन चंदा देने वाले लोगों के नाम कांग्रेस की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि आने वाले दिनों में ऑनलाइन चंदे में और बढ़ोत्तरी होगी।

51 हजार रुपए सबसे ज्यादा चंदा मिला
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव अरोडा ने 51 हजार रुपए ऑनलाइन चंदे के रूप में दिए हैं। इसके बाद अशोक अवस्थी ने 26 हजार, कांग्रेस नेता सुशील आसोपा ने 25 हजार, सचिन माथुर 21 हजार रुपए चंदा दिया है।इसके अलावा 272 लोग ऐसे हैं,जिन्होंने 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक ऑनलाइन चंदा दिया है।
डूंगरपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा
आगामी विधामनसभा चुनाव के मद्देनजर वांगड़ अंचल में चुनावी शंखनाद करने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज डूंगरपुर के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। सागवाड़ा के भीखाभाई खेल मैदान पर सुबह 11 बजे राहुल गांधी की सभा होगी। बीते चार सालों में वांगड़ अंचल में ये राहुल गांधी का तीसरा दौरा है। राहुल विशेष विमान से दोपहर 11 बजे दिस्ली से सागवाड़ा के लिए रवाना होंगे। राहुल के साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत भी आ रहे हैं।
रैली में करीब तीव लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिले के लोगों को सभा में लाने की जिम्मेदारी लोगों को दी गई है। रैली की तैयारियों को लेकर पिछले चार दिनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश के सह प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी सहित कई दिग्गजों ने यहां डेरा डाल रखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो