scriptदेरी से जागी कांग्रेस ने आखिर 50 निकायों में प्रत्याशी चयन के लिए लगाए पर्यवेक्षक | Congress appoints observers for candidates in Municipal elections | Patrika News

देरी से जागी कांग्रेस ने आखिर 50 निकायों में प्रत्याशी चयन के लिए लगाए पर्यवेक्षक

locationजयपुरPublished: Nov 21, 2020 10:22:36 am

Submitted by:

firoz shaifi

पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था प्रत्याशी चयन की कवायद शुरू नहीं होने का मामला, 12 जिलों की 50 निकायों में 23 नवंबर से शुरू होना है नामांकन

pcc jaipur

pcc jaipur

जयपुर। आखिरकार देर से ही सही कांग्रेस ने 12 जिलों में 50 निकायों में हो रहे निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस ने शुक्रवार रात 50 निकायों के लिए पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। यह पर्यवेक्षक आज से अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर स्थानीय नेताओं से राय शुमारी कर नाम तय करेंगे।

बताया जाता है कि पर्यवेक्षकों को 25 नवंबर तक तीन तीन नामों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस को भेजना है, क्योंकि 27 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे में कांग्रेस को 26 नवंबर तक हर हाल में प्रत्याशियों की घोषणा करके उन्हें सिंबल अलॉट करना है।

12 जिलों की 50 निकायों में प्रत्याशी चयन की कवायद शुरू नहीं होने का मामला पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने शुक्रवार रात टिकट वितरण के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी। पर्यवेक्षकों के तौर पर इस बार भी कांग्रेस विधायकों पर विश्वास जताया है।


इन जिलों में इन्हें बनाया पर्यवेक्षक
प्रदेश कांग्रेस ने अलवर जिले की राजगढ़, खेड़ली, तिजारा खैरतल बहरोड किशनगढ़ बास नगर पालिका चुनाव के लिए कांग्रेस विधायक डॉ जितेंद्र सिंह और विधायक मुकेश भाकर को पर्यवेक्षक बनाया है।

इसी तरीके से बारां जिले की अंता नगरपालिका के लिए पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा और सेवादल के मुख्य संगठक हेम सिंह शेखावत को पर्यवेक्षक लगाया गया है तो वहीं भरतपुर जिले की बयाना, भुसावर, डीग, कामां कुम्हेर, नदबई, नगर, वैर, नगर पालिका के लिए विधायक महेंद्र सिंह मालवीय और दिलीप चौधरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। धौलपुर जिले की धौलपुर, बाड़ी और राजाखेड़ा नगरपालिका के लिए विधायक मेवाराम जैन और कांग्रेस नेता भवी मीणा को पर्यवेक्षक लगाया गया है।


इसी प्रकार दौसा नगर परिषद चुनाव के लिए विधायक अमीन कागजी और अभिषेक चौधरी को पर्यवेक्षक लगाया गया है। गंगानगर जिले की रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, केसरीसिंहपुर, करणपुर, अनूपगढ़, श्री विजयनगर, सादुलशहर, पदमपुर नगर पालिका चुनाव के लिए विधायक कृष्णा पूनिया और विधायक हाकम अली को पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किया गया है।

जयपुर जिले की चौमूं, सांभर, चाकसू, कोटपूतली, फुलेरा, शाहपुरा, विराटनगर, जोबनेर, बगरू, किशनगढ़ रेनवाल के लिए विधायक रामलाल जाट और सुरेंद्र दादरी को पर्यवेक्षक लगाया गया है। जोधपुर जिले की पीपाड़ सिटी और बिलाड़ा के लिए विधायक गणेश घोघरा और संजय बाफना को पर्यवेक्षक लगाया गया है। तो वहीं कोटा की रामगंजमंडी और इटावा के लिए प्रहलाद झुरिया और राजेंद्र पार्क पाटोदा को पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।


सवाई माधोपुर जिले की सवाई माधोपुर नगर परिषद, गंगापुर सिटी के लिए के लिए विधायक सुरेश मोदी और पुष्पेंद्र भारद्वाज को पर्यवेक्षक लगाया गया है। करौली जिले के हिंडौन, टोडाभीम के लिए कांग्रेस नेता रामविलास चौधरी जीवन खान को पर्यवेक्षक लगाया गया है सिरोही जिले की आबूरोड नगर पालिका चुनाव के लिए रामसिंह कस्वा और कांग्रेस नेता रेहाना रियाज को पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो