scriptनिकाय चुनाव की तैयारी… कोरोना में जनता की सेवा दिलाएगी पार्षदी की टिकट | congress BJP news in jaipur | Patrika News

निकाय चुनाव की तैयारी… कोरोना में जनता की सेवा दिलाएगी पार्षदी की टिकट

locationजयपुरPublished: Jun 21, 2020 07:03:20 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

 
-कांग्रेस जल्द करेगी वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति तो भाजपा शुरू करेगी मंडल स्तर पर बैठकें

जयपुर. कोरोना वायरस की वजह से राजधानी में निकाय चुनाव आगे बढ़ गए। उच्च न्यायालय ने 31 अगस्त तक चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने के निर्देश राज्य सरकार को दिए हैं। अनलॉक-1.0 शुरू होने के साथ राजनीति हलचल शुरू हो गई हैं। कांग्रेस-भाजपा ने भी संगठन स्तर पर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों पार्टियां कोरोना काल में जनता की सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को भी पार्टी टिकट देगी। कांग्रेस जल्द ही वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ प्रत्याशियों के चयन भी शुरू करेगी। वहीं, भाजपा भी बूथ स्तर पर टीमें बनाने काम पूरा कर चुकी है। संगठनात्मक प्रक्रि या पूरी हो चुकी है। जल्द ही प्रत्याशी चयन को लेकर मंडल और विधानसभा स्तर पर बैठकें होंगी।
दोनों सीटों पर हैं निगाह
राजधानी के जयपुर नगर निगम को सरकार ने हैरिटेज नगर निगम और ग्रेटर नगर निगम में बांट दिया। विधानसभा चुनाव को आधार मानें तो हैरिटेज नगर निगम में कांग्रेस और ग्रेटर नगर निगम में भाजपा मजबूत स्थिति में है।
-हैरिटेज नगर निगम: कांग्रेस बेहद मजबूत नजर आ रही है। किशनपोल, आदर्श नगर, हवामहल, सिविल लाइन्स विस सीटों पर कांंग्रेस का कब्जा है। वहीं आमेर विस क्षेत्र में भाजपा का विधायक है। हालांकि आमेर क स्बा ही नगरीय सीमा में आता है।
– ग्रेटर नगर निगम: भाजपा ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। सांगानेर, विद्याधर नगर, मालवीय नगर विस सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, बगरू विस और झोटवाड़ा विस सीटें कांग्र्रेस के पास हैं। इन दोनों सीटों का बहुत कम हिस्सा नगरीय सीमा में आता है।
लिए जाएंगे आवेदन फॉर्म
आवेदन फॉर्म तैयार करवाए जा रहे हैं। जिसमें संगठन के लिए कामकाज के अलावा समाजिक क्षेत्र में गतिविधियों के साथ-साथ कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सेवा का जिक्रभी होगा।

वर्जन…
निकाय चुनावों को लेकर संगठन पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। पार्टी कोरोनाकाल में जनता के लिए बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का भी पूरा ध्यान रखेगी।
-प्रताप सिंह खाचरियावास, शहर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी
मार्च में ही काम काफी शुरू हो गया था। वार्डों और मंडलों के प्रभारी बना दिए थे। नए वार्डों के हिसाब से संगठन स्तर पर काम शुरू हो गया है। सक्रिय और शहर के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा।
-सुनील कोठारी, शहर अध्यक्ष, भाजपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो