scriptभारत बचाओ नहीं, कांग्रेस बचाओ रैली-पूनियां | Congress Delhi Raily Satish Poonia Attack On Raily | Patrika News

भारत बचाओ नहीं, कांग्रेस बचाओ रैली-पूनियां

locationजयपुरPublished: Dec 13, 2019 09:45:06 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कांग्रेस की भारत बचाओ रैली पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह भारत बचाओ नहीं, बल्कि कांग्रेस बचाओ रैली है। इन्होंने 55 साल इस देश पर शासन किया, अब उनका वजूद खतरे में नजर आ रहा है। कांग्रेस आज खत्म होती नजर आ रही है, इसलिए अपने आपको बचाने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है।

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कांग्रेस की भारत बचाओ रैली पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह भारत बचाओ नहीं, बल्कि कांग्रेस बचाओ रैली है। इन्होंने 55 साल इस देश पर शासन किया, अब उनका वजूद खतरे में नजर आ रहा है। कांग्रेस आज खत्म होती नजर आ रही है, इसलिए अपने आपको बचाने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है।
पूनिया ने कहा कि 55 साल देश में शासन करते हुए कांग्रेस ने ना तो किसान, ना युवा, और ना ही महिलाओं की चिंता की। किसान कर्ज में डूबता गया, युवा बेरोजगार से त्रस्त हो गया, महिलाओं को असुरक्षा घर कर गई। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया। अपराध बढ़ते गए। उन्होंने 55 साल में इस बात की चिंता नहीं की, लेकिन आज उन्हें किसान, युवा और महिलाओं की चिंता सता रही है।
भ्रष्टाचार में डूबे रहे, आज अर्थव्यवस्था की चिंता

पूनियां ने कहा कि 55 साल में इन्होनें जितने घोटाले किए, देश को लूटा, वह आज आर्थिक मंदी का रोना रो रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय है, जिनके नेता आधे जेल में और आधे बेल पर हैं जो कुछ बच गए हैं वो जेल जाने की चिंता में परेशान हुए जा रहे हैं। जो देश की आर्थिक मंदी की चिंता कर रहे हैं, वास्तव में उनके जीवन में जो मंदी आ गई है, वह उससे त्रस्त और परेशान हो रहे हैं।

एक साल में किसानों का कर्जा क्यों नहीं किया माफ

पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछा है कि आज उनको भारत और आर्थिक मंदी की चिंता हो रही है; युवा और किसानों की वह बात करते हैं। फिर एक साल के शासनकाल में उन्होंने किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया। बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं दिया। महिलाओं को सुरक्षा देने में क्यों असक्षम रहे। उनके गृहमंत्री रहते राजस्थान में अपराध दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। राज्य अपराधों में अव्वल नंबर पर आ चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो