scriptअग्निपथ योजना के विरोध में लगातार 3 दिन कांग्रेस का हल्ला बोल, आज निकलेगी तिरंगा यात्रा | Congress demonstration against Agneepath plan for three days | Patrika News

अग्निपथ योजना के विरोध में लगातार 3 दिन कांग्रेस का हल्ला बोल, आज निकलेगी तिरंगा यात्रा

locationजयपुरPublished: Jun 19, 2022 09:57:07 am

Submitted by:

firoz shaifi

आज सुबह 10 बजे अमर जवान ज्योति से शुरू होगी तिरंगा यात्रा, अंबेडकर सर्किल होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचेगी यात्रा, 20 और 21 जून को प्रदेश कांग्रेस सभी 400 ब्लॉक में करेगी धरना प्रदर्शन

congress

congress

जयपुर। आर्मी में अग्निपथ स्कीम के विरोध में जहां देशभर में युवा आक्रोशित होकर आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं अब कांग्रेस भी अग्निपथ स्कीम के विरोध में उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस ने भी केंद्र की अग्निपथ स्कीम के विरोध में हल्ला बोल दिया है और आज से लगातार तीन दिन विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया है।

इसी कड़ी में आज जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से अग्निपथ स्कीम के विरोध में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे अमर जवान ज्योति से शुरू होगी और विभिन्न मार्गो से होते हुए शहीद स्मारक पर जाकर संपन्न होगी। तिरंगा यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जयपुर शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित सरकार के तमाम मंत्री, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

मोटरसाइकिल पर तिरंगा लगाकर निकलेंगे कार्यकर्ता

वही अमर जवान ज्योति से कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता अपनी- अपनी मोटरसाइकिल पर तिरंगा लगाकर निकलेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता अग्निपथ स्कीम को लेकर अपना संबोधन भी देंगे।

20 और 21 जून को सभी ब्लॉक में होंगे प्रदर्शन
इधर 20 और 21 जून को प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी 400 ब्लॉक में धरना प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका जाएगा। 400 ब्लॉक में अग्निपथ स्कीम साथ साथ केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी की कार्रवाई के विरोध में भी हल्ला बोल किया जाएगा। सभी ब्लॉक में सुबह 11 बजे से दोपहर 1बजे तक प्रदर्शन किए जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

कैबिनेट की बैठक में भी अग्निपथ के विरोध में प्रस्ताव पास

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में भी अग्निपथ योजना के विरोध में प्रस्ताव पास करके केंद्र के मोदी सरकार से देश हित में अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की गई थी। साथ ही आंदोलन कर रहे युवाओं से भी अहिंसक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की गई थी।

युवा वोट बैंक पर नजर
दरअसल अग्निपथ स्कीम के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस की नजर युवा वोट बैंक पर है। देश और प्रदेश मे युवा वोट बैंक है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और साल 2024 मॉडल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अग्निपथ योजना का विरोध करके युवा वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो