scriptविधानसभा उपचुनावः कांग्रेस का चुनाव अभियान शुरू, आज तीन बड़ी जनसभाएं | Congress election will campaign begins from three public meetings | Patrika News

विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस का चुनाव अभियान शुरू, आज तीन बड़ी जनसभाएं

locationजयपुरPublished: Mar 30, 2021 10:45:26 am

Submitted by:

firoz shaifi

-सुजानगढ़, राजसमंद और सहाड़ा में कांग्रेस की चुनावी जनसभा, गहलोत, माकन, डोटासरा और पायलट एक साथ पहुंचेंगे जनसभाओं में

जयपुर। प्रदेश की 3 सीटों सुजानगढ़, राजसमंद और सहाड़ा में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। आज दोपहर तीन बजे तक ही नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी आज ही नामांकन दाखिल करेंगे। प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के साथ ही कांग्रेस का आज से चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस आज तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी जनसभाएं कर चुनावी माहौल तैयार करने में जुटेगी। सुजानगढ़ में सुबह 11 बजे, दोपहर 1 बजे सहाड़ा और 3 बजे राजसमंद में चुनावी जनसभा का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक साथ तीनों उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जनसभाएं कर चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे।

हेलीकॉप्टर से रवाना हुए चारों नेता
वहीं आज सुबह 10.15 बजे चारों नेता हेलीकॉप्टर के जरिए तीनों विधानसभा उपचुनाव में जाएंगे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके अलावा सरकार के कई मंत्री और विधायक भी अपने प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे सुजानगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल सुबह 10:30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे तो वही सहाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी दोपहर 12:30 और राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी तनसुख बोहरा दोपहर 2 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

कहां किससे मुकाबला
सहाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी का मुकाबला भाजपा के रतन लाल जाट से होगा। सुजानगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल का मुकाबला भाजपा के खेमाराम मेघवाल से है और राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी तनसुख बोहरा का मुकाबला दीप्ति माहेश्वरी से है।


2 दिन डोर टू डोर चला जनसंपर्क
वहीं दूसरी ओर भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने शबे बारात और होली के पर्व पर अपने अपने क्षेत्र के लोगों के बीच घर-घर जाकर अपने लिए मत और समर्थन मांगा। दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर गए और लोगों से मुलाकात कर मत और समर्थन मांगा।

ट्रेंडिंग वीडियो