कब्जों की जानकारी दे रहे थे पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर प्रधान मार्ग निवासी महेश शर्मा के घर के नजदीक सार्वजनिक पार्क है। पार्क में शाम को कुछ लोग गुमटियां बनाकर अतिक्रमण कर रहे थे। पीसीसी दफ्तर से लौटते समय एेसी गतिविधियां देख शर्मा ने स्थानीय पार्षद अशोक गर्ग को शिकायत की। इसके बाद नगर निगम में भी इसकी सूचना दी। पार्क में अतिक्रमण की शिकायत पर नगर निगम से इंस्पेक्टर समेत कुछ लोग मौके पर पंहुचे तो शर्मा उनको पार्क में हो रहे कब्जों की जानकारी दे रहे थे।
पड़ोसियों ने किया हथौड़ी-सरिए से वार इस दौरान पड़ोस में रहने वाले लालचंद और प्रेमी सैनी समेत अन्य कुछ लोग आए और हथौड़ी व सरियों से हमला कर दिया। हमला होते देख अन्य लोग पीछे हट गए और आरोपियों ने शर्मा के सिर और हाथ पर वार दिया। इससे शर्मा के सिर में टांके आए और हाथ में जख्म है।
नामजद मामला दर्ज, आरोपी फरार हमले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने शर्मा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई और नामजद मामला दर्ज कराया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि जाब्ते ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वे फरार हो गए।
यह खबरें भी पढ़ें.. नशे में धुत्त हैड कांस्टेबल ने घर में घुसकर की महिला से की छेड़छाड़, लोगों ने की बेरहमी से पिटाई, निलंबित.. अचानक आया विकराल बवंडर, कई परिवारों से उठा छत का साया