scriptकांग्रेस सरकार ने 212 भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज करवाए झूठे मुकदमेे- राठौड़ | congress government filed false cases against 212 BJP leaders- Rathore | Patrika News
जयपुर

कांग्रेस सरकार ने 212 भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज करवाए झूठे मुकदमेे- राठौड़

 
राठौड का आरोप भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी दर्ज करवाया मुकदमा

जयपुरMay 23, 2022 / 09:06 pm

Arvind Singh Shaktawat

कांग्रेस सरकार ने 212 भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज करवाए झूठे मुकदमेे- राठौड़

कांग्रेस सरकार ने 212 भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज करवाए झूठे मुकदमेे- राठौड़

जयपुर। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ एवं प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार पुलिस के जरिए भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर प्रताड़ित करने का काम कर रही है। अब तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर 212 मुकदमें प्रदेश भर में दर्ज हुए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से कहा कि मेरे खिलाफ भी दो मामले दर्ज करके दोषी करार कर रखा है। उन्होंने कहा कि गोठवाल को भी 50 दिन जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली है। राजस्थान में जीपीसी यानी गहलोत पैनल कोर्ट चल रहा है। पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जितेंद्र गोठवाल को इसलिए पकड़ा गया क्योंकि उन्होंने प्रियंका गांधी को रेल टिकट भेजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मंत्री पुत्र की शादी में खुलेआम फायरिंग होती है। बीज निगम के अध्यक्ष के स्वागत पर फायरिंग होती है। यहां तक की बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा तो अधिकारी पर हमला करते हैं और लंबे अंतराल के बाद अपनी शर्तों पर पुलिस के सामने जाते हैं। मगर इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया

जितेन्द्र गोठवाल ने दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या मामले को लेकर कहा कि, जो मुख्य आरोपी थे वो सरकार के नजदीकी थे । इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया और मुझे पकड़ा गया। मेरे खिलाफ 302 का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। गोठवाल ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो