scriptलोकसभा चुनाव तैयारी में जुटी कांग्रेस ने 8 दिन में 142 क्षेत्रों में दिया प्रशिक्षण | Congress has given training in 142 areas in 8 days | Patrika News

लोकसभा चुनाव तैयारी में जुटी कांग्रेस ने 8 दिन में 142 क्षेत्रों में दिया प्रशिक्षण

locationजयपुरPublished: Feb 23, 2019 03:39:08 pm

Submitted by:

neha soni

अब 3 दिन में 58 क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम

जयपुर।
लोकसभा चुनाव तैयारी में जुटी कांग्रेस ने 8 दिन में 142 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन कर बूथ प्रबंधन का पाठ पढ़ाया है। अब 3 दिन में शेष रहे 58 क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। कांग्रेस का लोकसभा में मिशन-25 को लेकर बूथों पर ज्यादा फोकस है। ऐसे में हर बूथ के लिए दो से तीन मजबूत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर चुनावी प्रक्रिया का पूरा पाठ पढ़ाया जा रहा है।
गत आठ दिन से रोजाना करीब डेढ़ दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम हो रहे हैं। इन शिविरों में विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से कार्यकर्ता को बुलाया जा रहा है। इसके अलावा मंत्री, विधायक, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। विधानसभाओं में चल रहे शक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 को खत्म होने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें दिल्ली में शुरू होंगी। इनमें लोकसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन होगा। यह बैठकें 26 से हो सकती हैं। बैठक दिल्ली में होने के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और प्र्रभारी व सह प्रभारी दिल्ली में रहेंगे।
1 को रैली में आ सकते हैं राहुल
कांग्रेस 1 मार्च को उदयपुर में युवा रैली करेगी। रैली में राज्यभर के युवा व कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा होंगे। रैली को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी समय मांगा गया है। हालांकि अभी राहुल गांधी का कार्यक्रम तय नहीं हो सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो