scriptकांग्रेस आलाकमान के निर्देश, अब दिग्गज नेता भी डिजिटल तरीके से बूथ पर बनाएंगे सदस्य | Congress Launches App for Start Online Membership | Patrika News

कांग्रेस आलाकमान के निर्देश, अब दिग्गज नेता भी डिजिटल तरीके से बूथ पर बनाएंगे सदस्य

locationजयपुरPublished: Sep 12, 2019 08:59:06 pm

Submitted by:

rohit sharma

Congress Start Online Membership : Lok Sabha Chunav के बाद Congress अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को हासिल करने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में जल्द ही पार्टी सदस्यता अभियान ( Congress Sadasyata Abhiyan ) शुरू करेगी। इसके लिए तय किया गया है कि पार्टी का चाहे कितना भी बड़ा नेता हो उसे भी Booth पर जाकर सदस्य बनाना होगा।

उमेश शर्मा/जयपुर। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Chunav ) के बाद कांग्रेस ( Congress ) अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को हासिल करने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में जल्द ही पार्टी सदस्यता अभियान ( Congress Sadasyata Abhiyan ) शुरू करेगी। इसके लिए तय किया गया है कि पार्टी का चाहे कितना भी बड़ा नेता हो उसे भी बूथ पर जाकर सदस्य बनाना होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक में महासचिव, प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक में तय किया गया कि पार्टी अब दो तरीके से सदस्य बनाएगी। पुराने तरीके अनुसार फॉर्म भरकर तो सदस्य बनाए ही जाएंगे। साथ ही डिजिटल तरीके ( Congress Start Online Membership ) से भी पार्टी सदस्य बनाएगी। इसके लिए जल्द ही नया एप जारी किया जाएगा। इस APP के जरिए लोग कांग्रेस की सदस्यता ले सकेंगे। बैठक में सोनिया गांधी ने सभी नेताओं को साफ किया कि सोश्यल मीडिया ( Social Media ) के प्रयोग से काम नहीं चलेगा। हमें जनता के बीच जाना होगा और एजुकेशनल प्रोग्राम चलाने होंगे। इसके अलावा पार्टी 15 से 25 अक्टूबर तक भी आर्थिक मंदी को लेकर विशेष ड्राइव चलाएगी।
राष्ट्रवाद को लेकर ट्रेनिंग

BJP के राष्ट्रवाद को लेकर की जा रही व्याख्या पर कांग्रेस लगातार भाजपा पर प्रहार करती आ रही है। बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रवाद और धर्म-निरपेक्षता को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम वर्षभर चलेगा। ट्रेनिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद और धर्म-निरपेक्षता के संबंध में बताया जाएगा। ये कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और राष्ट्रवाद को लेकर भाजपा की ओर से फैलाई गई बातों को लेकर पैदा हुई शंका को दूर करेंगे।
2 से 9 तक पैदल मार्च

कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ( Mahtma Gandhi ) को भी भुनाने में लगी है। इसी क्रम में गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को सभी प्रदेशों की राजधानी में एक पैदल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेता हिस्सा लेंगे। इस दौरान 9 अक्टूबर तक सभी जिले और ब्लॉक स्तर पर भी इसी तरह का कार्यक्रम होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो