जयपुर

राजकुमारी दिया को जिस नेता ने दी चुनौती… वो नेता आज BJP में हो जाएंगे शामिल

Congress leader join BJP today : राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले नेता लगातार पाला बदल रहे है। ऐसे में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी और डिप्टी सीएम को चुनौती देने वाले नेता आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे है।

जयपुरApr 10, 2024 / 08:54 am

Lokendra Sainger

Congress leader join BJP today : राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेता लगातार पाला बदल रहे है। प्रदेश में कांग्रेस नेता टूटकर-टूटकर भाजपा में शामिल हो रहे है। बीते कुछ महीनों में कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं ने भाजपा का कुनबा बढ़ाया है। इसमें बांसवाड़ा से महेंद्रजीत सिंह मालवीय, नागौर से रिछपाल मिर्धा, करौली-धौलपुर से खिलाड़ी लाल बैरवा सहित कई बड़े नाम हैं।
इसी कड़ी में अब कांग्रेस के एक और बड़े नेता का नाम जुड़ने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल आज भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।

बता दें कि सीताराम अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सामने विद्याधर नगर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ा।लोकसभा चुनाव से पहले सीताराम अग्रवाल को अपने साथ जोड़कर भाजपा अग्रवाल समाज में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।
सीताराम अग्रवाल पिछले साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। इस सीट से भाजपा ने दिया कुमारी को उम्मीदवार बनाया था। ऐसे में डिप्टी सीएम दिया कुमारी को विद्याधर नगर विधानसभा चुनाव में चुनौती देने वाले सीताराम अग्रवाल कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
सीताराम अग्रवाल लगातार दो बार विधानसभा चुनाव चुके हैं। 2018 में वे भाजपा के नरपत सिंह राजवी से हारे और दूसरे नंबर पर रहे। फिर 2023 में दीया कुमारी से हारे और दूसरे नंबर पर रहे। सीताराम अग्रवाल को अशोक गहलोत का करीबी बताया जाता है और वे उद्योग के क्षेत्र से भी जुड़े हुए है। अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें

भाजपा का 3 कमजोर पर तो कांग्रेस का 6 मजबूत सीटों पर फोकस, जानें वो कौनसी सीट?

Hindi News / Jaipur / राजकुमारी दिया को जिस नेता ने दी चुनौती… वो नेता आज BJP में हो जाएंगे शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.