script‘आत्मनिर्भर भारत’ को कांग्रेस सरकार के मंत्री का समर्थन | congress minister singh and satish pooniya | Patrika News

‘आत्मनिर्भर भारत’ को कांग्रेस सरकार के मंत्री का समर्थन

locationजयपुरPublished: May 18, 2020 08:05:07 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रीट्वीट कर मंत्री का किया स्वागत

'आत्मनिर्भर भारत' को कांग्रेस सरकार के मंत्री समर्थन

‘आत्मनिर्भर भारत’ को कांग्रेस सरकार के मंत्री समर्थन



जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को लेकर कांग्रेस के नेता भले ही विरोध कर रहे हों, लेकिन राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोमवार को अभियान का समर्थन किया। उन्होंने यहां तक लिखा कि इस अभियान का विरोध मैं समझ नहीं पा रहा हूं। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का स्वागत किया और लिखा कि अब छोटी राजनीति से परे सोचने का समय है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक सवाल भी किया कि जब पूरे विश्व के देश खुद को आत्मनिर्भर बनाने में लगे हुए हैं तो हमें ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए?
मंत्री के ट्वीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट का स्वागत किया। रीट्वीट करते हुए लिखा यदि आप की तरह सभी जनप्रतिनिधि राष्ट्र प्रथम की भावना के समर्थन में एकजुट होकर खड़े रहेंगे तो प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत अभियान बहुत जल्द ही सफल होगा। भारत पुन: विश्व गुरु बनकर सभी देशों का नेतृत्व करेगा।
हमारे पूर्वजों ने रियासत देश को सौंपी
पूनिया के ट्वीट का जवाब देते हुए विश्वेंद्र सिंह ने लिखा कि हम तो पूरी तरह से आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए समर्पित हैं। हमारे लिए हमेशा ही देश पहले है। हमारे पूर्वजों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की एक आवाज पर अपनी भरतपुर रियासत को अखंड और स्वतंत्र भारत को समर्पित कर दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो