scriptचुनाव से पहले रांची में घमासान | congress MLA joins BJP in JHARKHAND | Patrika News

चुनाव से पहले रांची में घमासान

locationजयपुरPublished: Oct 23, 2019 04:41:26 pm

Submitted by:

Sharad Sharma

विपक्ष के छह विधायकों ने थामा बीजेपी का हाथभाजपा में शामिल हो रहे विपक्षी नेता

चुनाव से पहले रांची में घमासान

चुनाव से पहले रांची में घमासान

विपक्षी दल ( Opposition Party ) के नेताओं ( Leaders ) का भाजपा ( BJP) में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाद अब झारखंड में भी विपक्ष के विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। झारखंड ( Jharkhand ) में विधानसभा चुनाव ( Assembly Election ) से पहले विपक्षी दलों को सत्ताधारी बीजेपी ने झटका दे दिया है। राज्य में फिलहाल चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन विपक्षी नेताओं के पाला बदलने की कवायद शुरू हो चुकी है। इस कड़ी में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत समेत छह विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सुखदेव के बीजेपी में जाने को कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है।

रांची में मुख्यमंत्री रघुबर दास की मौजूदगी में कांग्रेस के दो विधायकों सहित छह विपक्षी विधायकों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्य ग्रहण करने वालों में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के अलावा, मनोज यादव (कांग्रेस), कुणाल सारंगी (जेएमएम), जेपी भाई पटेल (जेएमएम), चमरा लिंडा (जेएमएम) और भानु प्रताप शाही (नौजवान संघर्ष मोर्चा) शामिल है।

देखा जाए तो पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और मनोज यादव की पहले से भाजपा में शामिल होने की खबरें बाहर आ रही थी। भगत वर्तमान पीसीसी चीफ रामेश्वर उरांव से नाराज चल रहे थे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हार के लिए वह उरांव से खफा थे। वहीं मनोज यादव भी चतरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन बीजेपी कैंडिडेट से हार गए थे। जेएमएम के निलंबित विधायक जेपी भाई पटेल भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार का समर्थन किया था। झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बीजेपी कई विपक्षी विधायकों को अपने खेमे में ला सकती है। पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री रघुबर दास इन दिनों ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के जरिए जनसंपर्क कार्यक्रम में व्यस्त हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो