scriptकांग्रेस विधायक विश्ववेन्द्र- भंवरलाल का निलंबन खत्म | Congress MLA Vishwavendra-Bhanwarlal's suspension ended | Patrika News

कांग्रेस विधायक विश्ववेन्द्र- भंवरलाल का निलंबन खत्म

locationजयपुरPublished: Aug 13, 2020 09:58:44 pm

Submitted by:

rahul

कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सचिन पायलट समर्थक दो विधायकों विश्ववेन्द्र सिंह और भंवरलाल शर्मा का निलंबन खत्म किया गया।

bhanwarlal_vishvendra_singh.jpg
जयपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सचिन पायलट समर्थक दो विधायकों विश्ववेन्द्र सिंह और भंवरलाल शर्मा का निलंबन खत्म किया गया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसका टवीट भी जारी किया। इसके बाद सीएमआर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हुई जो करीब दो घंटे चली।

पायलट बोले, गहलोत का आभार
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक इस मौके पर कहा कि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे उपमुख्यमंत्री बनाया और कांग्रेस अध्यक्षा का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए हमने 6 साल तक काम किया और आप लोगों ने सहयोग किया उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
अंग्रेजों की नीति पर काम किया भाजपा ने
उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति थी। भाजपा ने भी इसी नीति पर राजस्थान में षड्यंत्र किया, लेकिन वो विफल हो गए। डोटासरा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को फिर से पार्टी में लाने के लिए सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया
गहलोत समर्थक विधायक होटल तो पायलट समर्थक घर लौटें— बैठक शाम सात बजे खत्म हुई तो गहलोत समर्थक विधायक होटल के लिए रवाना हो गए और पायलट समर्थक विधायक अपने अपने घरों की ओर लौट गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो