scriptकांग्रेस का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 29 फरवरी से जयपुर में, सिखाएंगे कांग्रेस का कल्चर | Congress national training camp in jaipur from 29th February | Patrika News

कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 29 फरवरी से जयपुर में, सिखाएंगे कांग्रेस का कल्चर

locationजयपुरPublished: Feb 26, 2020 09:45:13 am

Submitted by:

firoz shaifi

मार्च तक बाड़ा पदमपुरा में चलेगा शिविर

pcc

pcc

जयपुर। कांग्रेस के रीति-नीति, सिद्धांत और संस्कृति को घर-घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए 29 फरवरी से राजधानी जयपुर के टोंक रोड स्थित बाड़ा पदमपुरा में पार्टी का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

ये शिविर 29 फरवरी से 5 मार्च तक बाड़ा पदमपुरा में ही चलेगा। शिविर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी विवेक बंसल सहित कई नेता हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों के कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने पार्टी नेताओं के साथ मंगलवार बाड़ा पदमपुरा जाकर तैयारियों का जायजा भी लिया था।


इसलिए पड़ी जरुरत
दरअसल कांग्रेस पार्टी काडर बेस कार्यकर्ता तैयार करना चाहती है। जिन्हें कांग्रेस का कल्चर, इतिहास और रीति-नीति की जानकारी हो, जो घर-घर जाकर लोगों को इस बारे में जानकारी दें सकें, और उन्हें आजादी के आंदोलन और उसके बाद देश के विकास में कांग्रेस के योगदान की जानकारी भी दें सके। इसके लिए प्रदेश भर बाकायदा साक्षात्कार के जरिए कार्यकर्ताओं का चयन किया गया था। इन कार्यकर्ताओं को प्रेरकों का नाम दिया गया है। प्रशिक्षण शिविर में वक्ता इन प्रेरकों को जानकारी देंगे।


पिछले साल भी हुआ था प्रशिक्षण
बाड़ा पदमपुरा में पिछले साल भी फरवरी माह में शक्ति प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ था। तीन दिन तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में भी कार्यकर्ताओं को इसी तरह की जिम्मेदारी दी गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो