scriptपांच कमेटियों के मंथन से निकलेगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष, राहुल नहीं होंगे अध्यक्ष | Congress new president will select of discussion five committees | Patrika News

पांच कमेटियों के मंथन से निकलेगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष, राहुल नहीं होंगे अध्यक्ष

locationजयपुरPublished: Aug 10, 2019 06:00:50 pm

Submitted by:

firoz shaifi

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में जारी नए अध्यक्ष की तलाश आज खत्म हो सकती है। आज देर रात तक पार्टी को नया अंतरिम अध्यक्ष मिल सकता है। अंतरिम अध्यक्ष के लिए मल्लिका अर्जुन खड़गे और मुकुल वासनिक का नाम चर्चा में है। हालांकि पार्टी का एक मजबूत धड़ा प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर अड़ा है।

CWC

congress party

जयपुर। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में जारी नए अध्यक्ष की तलाश आज खत्म हो सकती है। आज देर रात तक पार्टी को नया अंतरिम अध्यक्ष मिल सकता है। अंतरिम अध्यक्ष के लिए मल्लिका अर्जुन खड़गे और मुकुल वासनिक का नाम चर्चा में है। हालांकि पार्टी का एक मजबूत धड़ा प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर अड़ा है।
वहीं नए अंतरिम अध्यक्ष की रायशुमारी के लिए पांच जोन की कमेटियां बनाई गईं है। दोपहर पांच जोन की कमेटियों की अलग-अलग बैठकें भी हुई थी, जिसमें नए अध्यक्ष के नाम पर मंथन हुआ, लेकिन कोई आम राय नही बन पाई।अब पांच जोन समितियों की दोबारा बैठक रात 8 बजे होगी। बताया जा रहा है कि पांच जोन समितियों की रायशुमारी रिपोर्ट को रात नौ बजे होने वाली वर्किंग कमेटी की बैठक में रखा जाएगा।
बताया जाता है कि इस कमेटी की राय से नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति बनेगी। इससे पहले सुबह 11 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अपने आपको बैठक से अलग कर लिया था।

वहीं नए अध्यक्ष की रायशुमारी के लिए जो पांच समितियां बनाई गई है उनमें वेस्ट जोन, ईस्ट जोन, नार्थ जोन, नार्थ ईस्ट जोन और साउथ जोन है।

-वेस्ट जोन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा, एके एंटनी, सिद्दरामैया, जितिन प्रसाद, कुलदीप विश्नाई और श्रीनिवासन बी वी शामिल हैं.। गुजरात, दादर नगर हवेली, दमन दिव, गोवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मुम्बई और राजस्थान वेस्ट जोन में आते है।
-ईस्ट जोन में सोनिया गांधी, तरुण गोगोई, कुमारी शैलजा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, आरपीएन सिंह, पीएल पुनिया, दीपेंद्र हुड्डा, शक्तिसिंह गोहिल शामिल हैं. इस जोन में देश के बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल है।
-नॉर्थ जोन में प्रियंका गांधी, अविनाश पांडे, पी चिदंबरम, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीसी चाको और आशा कुमारी शामिल है. इन जोन में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य आते हैं।

नार्थ ईस्ट जोन में अम्बिका सोनी, अहमद पटेल, हरीश रावत, दीपक बाबरिया, मीरा कुमार, ओमान चांडी और सचिन राव शामिल हैं. इस जोन में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल है।
साउथ जोन में मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, राजीव साठव, अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं. इस इलाके में आंध्र प्रदेश, कर्णाटक, केरल, तेलंगाना, तदरों मिलनाडु, लक्षद्वीप और पुदुचेरी शामिल है।

ट्रेंडिंग वीडियो