जयपुरPublished: Aug 26, 2023 12:47:45 pm
firoz shaifi
-बूथ कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों से करेंगे कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील, कांग्रेस में इस बार 35 लाख सदस्य बने, जिनमें 20 लाख ऑनलाइन और 15 लाख ऑफलाइन मेंबरशिप हुई
जयपुर। संगठनात्मक चुनाव के मद्देनजर इस बार प्रदेश कांग्रेस में रिकॉर्ड 35 लाख सदस्य बने हैं, जिनमें 20 लाख ऑनलाइन और 15 लाख ऑफलाइन सदस्य बनाए गए हैं। इनमें प्राथमिक और क्रियाशील दोनों सदस्य शामिल हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रिकॉर्ड मेंबरशिप से कांग्रेस खेमा उत्साहित है। कांग्रेस थिंक टैंक का भी मानना है कि 35 लाख सदस्य अपने साथ-साथ अपने परिवार वालों के वोट भी कांग्रेस के झोली में डालने का काम करेंगे।