scriptकांग्रेस पार्टी का भाजपा के 25 सांसदों पर निशाना | Congress party targets 25 BJP MPs from the state | Patrika News

कांग्रेस पार्टी का भाजपा के 25 सांसदों पर निशाना

locationजयपुरPublished: Apr 30, 2021 05:52:59 pm

Submitted by:

Ashish

राज्य सरकार एक ओर राज्य में आॅक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन समेत अन्य जरूरी दवाईयों, संसाधनों के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह कर रही है। वहीं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को भाजपा और उसके नेताओं पर निशाना साधा गया।

Congress party targets 25 BJP MPs from the state

कांग्रेस पार्टी का भाजपा के 25 सांसदों पर निशाना

जयपुर
राज्य सरकार एक ओर राज्य में आॅक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन समेत अन्य जरूरी दवाईयों, संसाधनों के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह कर रही है। वहीं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को भाजपा और उसके नेताओं पर निशाना साधा गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से यह कहा गया कि राज्य से भाजपा के 25 सांसद लापता हैं और कोरोना संकट में राजस्थान की जनता अपने सांसदों को ढूंढ रही है। ट्वीट में पार्टी, पद, पहचान, खूबी बताते हुए इनके आखिरी बाद देखे जाने को लेकर निशाना साधा गया। इस ट्वीट के जरिए भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे भारतीय जुमला पार्टी कहा गया। साथ ही यह भी कहा गया कि राज्य से भाजपा के 25 सांसदों में से तीन सांसद मोदी सरकार में मंत्री हैं। पहचान के लिए लिखा गया कि इनकी पहचान है झूठ,झांसा और पाखंड। खूबी है नौटंकी,षड्यंत्र और धोखा। इन सांसदों को राज्य में लोकतांत्रिक सरकार गिराने की कोशिश में देखा गया था और अब राज्य के 25 भाजपा सांसद लापता है। गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से भी पिछले कुछ समय से भाजपा सांसदों के खिलाफ बयानबाजी करके इन पर निशाना साधा जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो