scriptCongress played sympathy card in Sardarshahar by-election | सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस ने चला सहानुभूति कार्ड, दिवंगत विधायक भंवर लाल के पुत्र को उतारा चुनाव मैदान में | Patrika News

सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस ने चला सहानुभूति कार्ड, दिवंगत विधायक भंवर लाल के पुत्र को उतारा चुनाव मैदान में

locationजयपुरPublished: Nov 16, 2022 02:43:32 pm

Submitted by:

firoz shaifi

-सरदार शहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा कल भरेंगे नामांकन, 1995 में सरदारशहर नगर पालिका के चेयरमैन भी रहे हैं अनिल शर्मा, गहलोत सरकार में अनिल शर्मा को है राज्यमंत्री का दर्जा

121212.jpg

जयपुर। चुरू जिले की सरदारशहर सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सहानुभूति कार्ड खेला है। कांग्रेस पार्टी ने दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाल समिति ने उनके नाम की घोषणा की है। अनिल शर्मा गुरुवार 17 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अपने पिता की तरह ही अनिल शर्मा भी कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.