scriptकांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी जब पत्रकारों के सवालों से घिरीं तो ऐसा किया मीडिया के साथ | Congress Priyanka Chaturvedi surrounded by questions journalists | Patrika News

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी जब पत्रकारों के सवालों से घिरीं तो ऐसा किया मीडिया के साथ

locationजयपुरPublished: Jul 19, 2018 04:54:52 am

Submitted by:

rajesh walia

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुर।

राज्य में अशोक गहलोत-सचिन पायलट के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता के साक्षात्कार में सवाल पूछने के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी बुधवार को प्रेसवार्ता में घिर गई। पत्रकारों ने दोनों नेताओं के नेतृत्व सहित गुटबाजी वाले अन्य सवाल पूछने को लेकर प्रियंका से जानकारी चाही तो उन्होंने जवाब देने के बजाए मीडिया पर ही मनगढ़ंत खबरें बनाने का आरोप जड़ दिया। बाद में इस तरह के पत्रकारों को सवालों का जवाब देने से ही इनकार कर दिया। एआइसीसी के कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट की संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता चतुर्वेदी और राष्ट्रीय समन्वयक रोहन गुप्ता राजस्थान में प्रवक्ता चयन को लेकर साक्षात्कार लेने जयपुर आए थे। दूसरे दिन प्रेसवार्ता की।
साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी,
जल्द नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो दिन से प्रवक्ता चयन को लेकर चल रहे साक्षात्कार की प्रक्रिया दूसरे दिन बुधवार को पूरी हो गई। करीब सवा सौ लोगों के साक्षात्कार लिए गए हैं। प्रवक्ता की दौड़़ में प्रदेश कांग्रेस के कई महामंत्री, सचिव व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हैं। प्रवक्ताओं के साथ मीडिया पैनल भी पार्टी का बनेगा।
भाजपा ने सुराज नहीं, दिया कुराज

बाद में प्रियंका ने राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की चुनावों में जनता से सुराज लाने का वादा किया गया था। लेकिन सत्ता मिली तो जनता को कुराज दे दिया। महिला अपराध और दहेज हत्या में राजस्थान 5वें स्थान पर आ गया है। हाल ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में महिलाओं पर अचानक ड्रेस कोड थोपा गया, जिसमें पुरुष-महिलाओं के कपड़े कैंची से काटते हुए देखा गया। उन्होंने राज्य में किसानों के आत्महत्या करने, जयपुर में विकास के नाम पर मंदिर तोड़े जाने, गौशालाओं में बड़ी संख्या में गायों की मौत समेत भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो