scriptफीस वृद्धि के खिलाफ भड़की कांग्रेस ने फूंके सीएम के पुतले | congress protest against school fees increase | Patrika News

फीस वृद्धि के खिलाफ भड़की कांग्रेस ने फूंके सीएम के पुतले

locationजयपुरPublished: Apr 18, 2018 12:06:56 pm

Submitted by:

firoz shaifi

शहर के 16 प्रमुख स्थानों पर का प्रदर्शन

congress protest

फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता

जयपुर।

निजी स्कूलों की मनमानी और बेतहाशा फीस वृद्धि को लेकर पिछले तीन दिनों से आंदोलन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता अब इस मामले के लेकर और भी मुखर हो गए। हैं। फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर सरकार को दिए गए 24 घंटे की मियाद पूरी होने और सरकार की तरफ से कोई भी सकारात्मक पहल न होने से नाराज शहर कांग्रेस आज शहर के 16 प्रमुख स्थानों पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन विरोध प्रदर्शन किया। शहर के 16 प्रमुख स्थानों पर दोपहर 12 बजे लेकर 2 बजे के बीच विरोध स्वरूप पुतले फूंके गए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास कलेक्ट्रेट सर्किल पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। इससे पहले मीडिया से बातचीत में शहर अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रही है। आज राजस्थान के बच्चों का बचपन संकट में है। प्राईवेट स्कूलों में पढ़ने वाले करोड़ों बच्चे और उनके माता-पिता राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण डरे और सहमे हुए हैं।
खाचरियावास ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की तानाशाही पूर्ण नीतियों को राज्य की भाजपा सरकार बढ़ावा दे रही है। करेंगे सीएम आवास का घेराव कांग्रेस सूत्रों की माने तो आज के प्रदर्शन के बाद भी गर सरकार की नींद नहीं टूटी तो कांग्रेस अभिभावकों को साथ लेकर मुख्यमंत्री आवास और मंत्रियों का घेराव करेगी। ऐसे में यदि कोई टकराव हुआ तो उसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।
फीस घटाओं बचपन बचाओ आंदोलन भी आज से शुरू

इससे पहले आज सुबह 9 बजे शहर के सभी 91 वार्डों में कांग्रेस की ओर से फीस घटाओं बचपन बचाओ आंदोलन की शुरुआत की गई। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों के अभिभावकों से उनकी समस्याएं सुनी,साथ ही उन्हें प्राईवेट स्कूलों में 2016 के फीस नियंत्रण कानून के बारे में भी जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो