जयपुर

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाए प्रभारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने निकाय चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए हैं।

जयपुरOct 25, 2020 / 03:41 pm

rahul

pcc jaipur

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने निकाय चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए हैं। जोधपुर के दोनों नगर निगमों के लिये प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव रूपेश कान्त व्यास, जयपुर के लिये प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव ललित तूनवाल तथा कोटा के लिए रामसिंह कस्वां व विजय सारस्वत को प्रभारी नियुक्त किया है।
इसके साथ ही पंचायत एवं जिला परिषद् चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कन्ट्रोल रूम का गठन किया गया है जिसमें महेश शर्मा दौलतपुरा,संगीता गर्ग, अय्यूब खान, रूपा तिवाड़ी, शारदा कान्त शर्मा, राधाकृष्ण जांगिड़, पंकज दाधीच, डॉ. मुजीब खान, ओमप्रकाश जैदिया और गोविन्द झालानी को सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के समन्वय के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें विक्रमसिंह शेखावत चूरू, महेन्द्र राजोरिया, राजेन्द्र आर्य, डॉ. राजेन्द्र मीणा और अजय कच्छावा को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष मुख्यालय मुमताज मसीह के निर्देशन में दोनों कन्ट्रोल रूम कार्य करेंगे।

Home / Jaipur / नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाए प्रभारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.