scriptमहंगाई के खिलाफ आज दिल्ली में कांग्रेस का हल्ला बोल रैली, हजारों की तादाद में राजस्थान से पहुंचे कार्यकर्ता | Congress's Halla Bol rally in Delhi today against inflation | Patrika News
जयपुर

महंगाई के खिलाफ आज दिल्ली में कांग्रेस का हल्ला बोल रैली, हजारों की तादाद में राजस्थान से पहुंचे कार्यकर्ता

-प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आज सुबह जयपुर दिल्ली हाईवे स्थित बिलासपुर टोल पर किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत और गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बिलासपुर टोल से दिल्ली दिल्ली के लिए रवाना हुए माकन-डोटासरा, मंच पर गहलोत सहित आधा दर्जन नेताओं को मिली जगह, सुबह 11 बजे से शुरू होगी रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली

जयपुरSep 04, 2022 / 10:33 am

firoz shaifi

Halla Bol rally

Halla Bol rally

जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली आयोजित होने जा रही है। महारैली में सुबह 8 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है राजस्थान से भी हजारों की तादाद में देर रात कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके थे और आज कल सुबह भी कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है।

वहीं प्रदेश के दूरदराज के जिलों से कल देर रात ही कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच गए थे वही आज जयपुर और आसपास के जिलों से कार्यकर्ता सुबह रवाना हुए जहां जयपुर दिल्ली हाईवे स्थित बिलासपुर टोल पर बने कांग्रेस के चेक पोस्ट पर प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने दिल्ली रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं नेताओं का स्वागत किया और उनकी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया। ऐसे ही चेक पोस्ट आगरा हाईवे और सीकर और चूरू से दिल्ली जाने वाले रास्तों पर भी बनाए गए हैं।

पगड़ियां पहनकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
वहीं रैली में जयपुर आसपास के जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता राजस्थानी पगड़ी पहनकर पहुंचे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी राजस्थानी लुगड़ी और दुपट्टा पहनकर पहुंचीं हैं।

महंगाई विरोधी तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
वहीं आज दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली आक्रोश रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई विरोधी तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

गहलोत सहित आधा दर्जन नेताओं को मंच पर जगह
दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली के लिए अलग-अलग डोम और मंच बनाए गए हैं। इसके अलावा तीन अलग-अलग बॉक्स भी बनाए गए हैं। मंच पर राजस्थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर मीणा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज, गुर्जर कुलदीप इंदौरा, ऱघु शर्मा और हरीश चौधरी को भी मंच पर जगह दी गई है।

फ्लाइट से पहुंचे अधिकांश मंत्री-विधायक
इधर दिलचस्प बात तो यह है की रैली में एक हो ओर जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बसों और गाड़ियों के जरिए दिल्ली पहुंचे हैं तो वहीं सरकार के मंत्री और विधायक फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे हैं। देर रात भी कैबिनेट मंत्री बीड़ी कल्ला, शांति धारीवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। इसके अलावा कई मंत्री शनिवार को दिन में ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच गए थे।

रैली स्थल के आसपास राहुल गांधी के आदम कद होर्डिंग्स
रैली की दिलचस्प बात तो यह है कि भले ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से इनकार कर रहे हैं लेकिन दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही आक्रोश रैली स्थल के आसपास राहुल गांधी के आदमकद होर्डिंग्स लगाए गए हैं। ऐसे में यह साफ है कि आक्रोश रैली में पूरा फोकस राहुल गांधी पर ही रहने वाला है।

वीडियो देखेंः- जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली आज

https://youtu.be/1qXe7WaI4a4

Home / Jaipur / महंगाई के खिलाफ आज दिल्ली में कांग्रेस का हल्ला बोल रैली, हजारों की तादाद में राजस्थान से पहुंचे कार्यकर्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो