scriptCongress's internal survey appeals to party leaders | कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले नेताओं से अपील, 100 दिन में लागू हो उदयपुर नव संकल्प के फैसले | Patrika News

कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले नेताओं से अपील, 100 दिन में लागू हो उदयपुर नव संकल्प के फैसले

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2022 10:14:21 am

Submitted by:

firoz shaifi

-देशभर के पीसीसी मेंबर्स को भेजा गया है आंतरिक सर्वे का लिंक, 4 बिंदुओं में उदयपुर नव संकल्प के फैसलों का उल्लेख, एक व्यक्ति एक पद और एक परिवार में एक टिकट के फैसले को भी सख्ती से लागू करने की अपील

congress
congress

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बीच पार्टी में संगठनात्मक सुधार और अन्य फैसलों को लागू करवाने के लिए आंतरिक सर्वे चल रहा है, इस आंतरिक सर्वे में मई माह में हुए उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिए गए प्रमुख फैसलों को सख्ती से लागू करने की अपील की गई है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.