script

कांग्रेस के रिसर्च विभाग ने निकाली मशाल रैली

locationजयपुरPublished: Feb 10, 2021 10:04:21 pm

केंद्र की भाजपा सरकार की किसान विरोधी, महंगाई व बेरोजगारी बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग ने बुधवार को मालवीय नगर में मशाल रैली निकाली।

Congress's research department holds torch rally

कांग्रेस के रिसर्च विभाग ने निकाली मशाल रैली

जयपुर
केंद्र की भाजपा सरकार की किसान विरोधी, महंगाई व बेरोजगारी बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग ने बुधवार को मालवीय नगर में मशाल रैली निकाली। रैली कांग्रेस के रिसर्च विभाग के प्रभारी सचिव, स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सत्कार शॉपिंग सेंटर से शुरू होकर मालवीय नगर सेक्टर 3 की सब्जी मंडी होते हुए सेक्टर 1 के मुख्य बाजार से अपेक्स सर्किल पहुंची। सत्कार शॉपिंग सेन्टर पहुंचकर मशाल रैली सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि किसानों के सुधार, हित के नाम पर लाए गए यह तीनों कृषि कानून पूर्ण रूप से किसान विरोधी है और इनसे केवल अडानी, अंबानी जैसे पूंजीपतियों को ही लाभ होगा।

रिसर्च विभाग की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कविता शर्मा (छबलानी) ने बताया कि रिसर्च विभाग प्रदेश में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर रैलियां निकालकर जन जागरण अभियान चलाएगा ताकि लोगों को पता चल सके कि यह कृषि बिल देश के प्रत्येक वर्ग के लिए घातक और नुकसानदेह है। इस मशाल रैली में रिसर्च विभाग के अध्यक्ष डॉ. ललित मेहरा ,जिलाध्यक्ष राजेश काजला ,संजय शाक्य ,संदीप शाक्य, सीताराम चावरिया,रूपेंद्र चंपावत ,नवीन भगवानी ,गोपाल कृष्ण मोटवानी, नवीन लम्बा, संजय वाल्मीकि, एडवोकेट ओम प्रकाश निडर, पंकज काबरा, सुमन दीक्षित ,राजेश दीक्षित, अंशु चंचलानी, पूजा सैनानी, नंदा, दिव्या अरोड़ा, महेंद्र यादव, डॉ. वल्लभ शर्मा, सी. पी .मित्तल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आमजन ने भाग लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो