scriptराजस्थान गौरव यात्रा के जवाब में कांग्रेस निकाल रही है संकल्प रैली | congress sankelp railly in barmer | Patrika News

राजस्थान गौरव यात्रा के जवाब में कांग्रेस निकाल रही है संकल्प रैली

locationजयपुरPublished: Sep 03, 2018 12:00:25 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

कांग्रेस संकल्प रैली 5 को, बाड़मेर में दिग्गजों का डेरा

congress

राजस्थान गौरव यात्रा के जवाब में कांग्रेस निकाल रही है संकल्प रैली

जयपुर। भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा के जवाब में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही कांग्रेस संकल्प यात्रा का तीसरा चरण अब सीमावर्ती बाड़मेर जिले में पांच सितंबर को होगा। बाड़मेर के पचपदरा में आयोजित होने वाली संकल्प रैली में जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी शामिल होंगे। संकल्प रैली में बड़ी संख्या में सीमावर्ती जिलों के किसानों और आमजन को भी लाने की तैयारी है। किसानों और आमजन की भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ ही टिकट के लिए दावेदारी जता रहे नेताओं को जिम्मेदारी गई है। बाड़मेर में दिग्गजों का डेरा लगा हुआ है। प्रदेश सह प्रभारी विवेक बंसल सहित कई नेता तैयारियों में जुटे लगे हुए हैं। कांग्रेस पदाधिकारीसंकल्प रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
इसलिए अहम है पचपदरा

पचपदरा में कांग्रेस की संकल्प रैली को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पचपदरा में स्थापित रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच पहले ही खूब सियासत हो चुकी है। इस संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ ही सीमावर्ती जिलों के कई नेताओं और कार्यकर्ता पिछले एक स्प्ताह से बाड़मेर में डेरा डाले हुए हैं।
गांव-ढाणी घूम रहे, रैली में आने के लिए निमंत्रण दे रहे

रैली के रूट और सभा स्थल की तैयारियों के साथ ही गांव-ढाणी घूम घूमकर लोगों को संकल्प रैली में आने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल भी पिछले सप्ताह से जोधपुर और बाड़मेर के दौर कर स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उनके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बाड़मेर के पूर्व सांसद हरीश चौधरी भी रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो