scriptमहंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान, प्रदेश के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च | Congress took out protest march against inflation on Block level | Patrika News

महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान, प्रदेश के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

locationजयपुरPublished: Nov 16, 2021 11:04:09 am

Submitted by:

firoz shaifi

प्रदेश के सभी 400 ब्लॉक में आज सुबह निकाले गए पैदल मार्च, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया है जन जागरण अभियान

booth level congress

booth level congress

जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से 14 नवंबर को शुरू किए गए जन जागरण अभियान के तहत सोमवार को सभी जिलों में प्रभातफेरी निकालने के बाद आज प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी जिलों में ब्लॉक लेवल पर पैदल मार्च निकाले गए हैं।

प्रदेश के सभी 400 ब्लॉक में सुबह 8 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तकरीबन 2 किलोमीटर तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन को केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों की जानकारी भी दी। इधर राजधानी जयपुर में भी सभी ब्लॉक में आज सुबह 8 बजे से पैदल मार्च निकाले गए।

पैदल मार्च में मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं नेता भी शामिल हुए। इधर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बनीपार्क ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पैदल मार्च में शामिल हुए। बनीपार्क ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पैदल मार्च शास्त्री नगर के सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर से शुरू हुआ और कावंटिया अस्पताल पर जाकर संपन्न हुआ।
वहीं सिविल लाइन्स ब्लॉक में बढती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सोडाला चौराहे से गुर्जर की थडी तक पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च में में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष साधु राम शर्मा, कांग्रेस पार्षद रोहिताश्व सिंह चौहान, हरमेंदर खोवाल, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक शर्मा, चित्रा खणडोलिया, दौलत सैनी, जितेन्द्र शर्मा एवं सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ।

बुधवार को बूथ लेवल पर होगा पैदल मार्च
वहीं आज ब्लॉक लेवल का पैदल मार्च संपन्न होने के बाद अब बुधवार को प्रत्येक बूथ पर पैदल मार्च निकाला जाएगाय़ गौरतलब है कि बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी जन जागरण अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 14 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इससे पहले 14 नवंबर को जन जागरण अभियान की लॉन्चिंग के दौरान सभी जिलों में जिला स्तर पर पैदल मार्च निकाले गए थे। राजधानी जयपुर में भी सुबह 8 स्टेच्यू सर्किल से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया था। पैदल मार्च में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्री-विधायक भी शामिल हुए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो