script‘भाजपा डूबता जहाज, परेशान नेता छोड़ रहे हैं भाजपा’ | congress verbally attack on raje govt | Patrika News

‘भाजपा डूबता जहाज, परेशान नेता छोड़ रहे हैं भाजपा’

locationजयपुरPublished: Sep 23, 2018 01:53:43 pm

Submitted by:

firoz shaifi

प्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर करारा हमला बोला है

congress

congress

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोपहै कि भाजपा के कुशासन और भ्रष्टाचार रूपी जहाज को छोड़कर भाजपा के नेता भाजपा को अलविदा कह रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह ने भाजपा छोड़कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का अपमान किया।
उन्होंने कहा कि शुरू से हम कह रहे हैं कि भाजपा सरकार भैंरोसिंह शेखावत और जसवंत सिंह का अपमान करने में लगी हुई है। भाजपा में अपने ही परिवार के बुजुर्गों का अपमान किया जाता है।
भाजपा को बनाने वाले भैरोसिंह शेखावत की अंतिम दिनों में भाजपा नेताओं की बेरूखी और धोखेबाजी से बड़े दुखी थे। यही कारण था कि अपने अंतिम समय में भैरोसिंह शेखावत ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।
खाचरियावास ने कहा कि पहले विधायक घनश्याम तिवाड़ी फिर विधायक मानवेन्द्र सिंह के भाजपा छोड़ने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा डूबता जहाज है और डूबते जहाज की सवारी करने को कोई भी नेता तैयार नहीं है। कांग्रेस पार्टी लगातार यह कह रही है कि भाजपा के कुशासन , भ्रष्टाचार और घमण्ड से पूरे प्रदेश की जनता ही नहीं भाजपा के परिवार में भी जबरदस्त बिखराव हो गया है।
खाचरियावास ने कहा कि पूरे राजस्थान में भाजपा के अनेक कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आने वाले समय में भाजपा के जुल्म और कुशासन और भ्रष्टाचार से परेशान और भी अनेक नेता और हजारों कार्यकर्ता भाजपा छोडेंगें। खाचरियावास ने कहा कि भाजपा सरकार में भाजपा के विधायकों और नेताओं की नहीं चलती। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा की गौरव यात्रा की हवा निकल जायेगी और प्रदेश में भाजपा की बड़ी हार होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो