scriptकोरोना महामारी से प्रभावित लोगों की मदद करेगी कांग्रेस, देशभर में चलाएगी राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान | Congress will soon start nationwide outreach campaign acrosse country | Patrika News

कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों की मदद करेगी कांग्रेस, देशभर में चलाएगी राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान

locationजयपुरPublished: Jun 17, 2021 09:53:11 am

Submitted by:

firoz shaifi

-कोविड महामारी से जान गंवाने वालों के परिवारजनों तक जाएगा सोनिया गांधी का शोक संदेश, 30 दिनों के भीतर देशभर में तीन करोड़ और राजस्थान में 45 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

rajasthan congress

rajasthan congress

फिरोज सैफी/जयपुर।

कोरोना महामारी से प्रभावित और कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने देश भर में आउटरीच अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस 30 दिनों के भीतर देशभर में तीन करोड़ और राजस्थान में 40 लाख परिवारों तक पहुंचने का टारगेट रखा है।

आउटरीच अभियान को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने सभी राज्यों को एक सर्कुलर भी जारी किया है। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी प्रदेश कार्यकारिणी और निवर्तमान जिलाअध्यक्षों, मंत्री, विधायकों को एक पत्र भेजा है। आउटरीच अभियान इसी सप्ताह से शुरू किया जाएगा।

आउटरीच अभियान का उद्देश्य
पार्टी नेताओं की माने तो राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से उन लोगों को राहत प्रदान करना है जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान आवश्यक सेवाओं को चालू रखा है, लेकिन उन्हें अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओ के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है और जो महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

कोविड प्रभावित लोगों को जाएगा सोनिया गांधी का शोक संदेश
इसी अभियान के तहत हर संभव मदद के साथ ही कोविड से जान गंवाने वाले परिवार के सदस्यों का डाटा भी एकत्र किया जाएगा, जिसके बाद कोविड महामारी से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों वालों तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का शोक संदेश भी जाएगा।

प्रदेश के सभी 400 ब्लॉक में शुरू होगा आउटरीच अभियान
बताया जाता है कि इसी सप्ताह से शुरू होने वाले आउट इस अभियान के तहत प्रदेश में आगामी 30 दिनों में 45 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 33 जिलों के 400 ब्लॉक में शुरू किया जाएगा, जिसमें 10-10 कार्यकर्ताओं की टीमें काम करेंगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 10-10 लोगों का चयन करेगी जिन्होंने कोरोना महामारी में खूब काम किया हो, इन लोगों को कोविड योद्धा के रूप के तौर पर पुकारा जाएगा।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों की मदद
वहीं दूसरी ओर 19 जून को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते राहुल गांधी के जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय प्रदेश कांग्रेस ने लिया है। इस पर राहुल गांधी के जन्मदिन पर के केक काटना, नारेबाजी और बैनर पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे उनके स्थान पर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए उनका जन्मदिन सादगी के साथ मनाया जाएगा।

इसके निर्देश भी प्रदेश कांग्रेस में सभी जिला अध्यक्षों और तमाम नेताओं को दिए हैं। राहुल गांधी का जन्मदिन पर जिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से लोगों का मेडिकल किट, मास्क, सैनिटाइजर, राशन किट का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा महामारी से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को भी हर संभव सहायता दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो