script20 फरवरी को किसान पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस | Congress will take out Kisan Padayatra on February 20 | Patrika News

20 फरवरी को किसान पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस

locationजयपुरPublished: Feb 17, 2021 10:21:54 pm

Submitted by:

Ashish

केन्द्रीय तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान आन्दोलन समर्थन कर रही कांग्रेस अब 20 फरवरी को सभी जिलों में पदयात्रा निकालने की तैयारियों में जुटी हुई है।

pcc jaipur

pcc jaipur

जयपुर
केन्द्रीय तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान आन्दोलन समर्थन कर रही कांग्रेस अब 20 फरवरी को सभी जिलों में पदयात्रा निकालने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिला कांग्रेस कमेटियों के स्तर पर कई स्थानों पर इसकी रूपरेखा भी तय की जा चुकी है। 20 फरवरी को राज्य के सभी 33 जिलों में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यालयों पर यह पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अच्छी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, नेता, जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

पीसीसी के सचिव मुख्यालय ललित तूनवाल ने बताया कि 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। जयपुर में पदयात्रा निकालने के लिए अभी रूट फाइनल किया जा रहा है। वहीं, 28 फरवरी को जयपुर में प्रदेशस्तरीय सम्मेलन प्रस्तावित है। किसान आन्दोलन के समर्थन में यह आयोजन होगा।पदयात्रा और सम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं। पीसीसी में कंट्रोल रुम भी कार्य कर रहा है। गौरतलब है कि केन्द्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से कई तरह के कार्यक्रम अब तक आयोजित किए जा चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो