scriptप्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ा, विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन | congress worker protests against due to Priyanka Gandhi's arrest | Patrika News

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ा, विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन

locationजयपुरPublished: Jul 20, 2019 12:35:04 pm

Submitted by:

firoz shaifi

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आज देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं

congress

congress

जयपुर। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आज देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी जयपुर में भी आज प्रदेश कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।
जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर सुबह 11 बजे शुरू हुआ कांग्रेस का धरना 12 बजे तक चला। धरने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ही विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, गंगा देवी सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इधर छात्र कांग्रेस से जुड़े संगठन एनएसयूआई की ओर से भी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आज सुबह 10 बजे राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर यूपी की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

खाचरियावास ने बताया तानाशाही सरकार
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने यूपी की योगी सरकार पर निशाा साधते हुए कहा कि सोनभद्र में हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही है प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने से साफ है कि यूपी में लोकतांत्रिक सरकार नहीं बल्कि तानाशाही चल रही है। यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं हैं, केवल जंगलराज चल रहा है।
खाचरियावास ने कहा कि प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं देना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, वे कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी नेता हैं इस नेता उन्हें पूरे अधिकार हैं कि पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानें लेकिन योगी सरकार ने जिस प्रकार की कार्रवाई प्रियंका गांधी के खिलाफ की है उससे देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है और कार्यकर्ता चुप बैठने वाला नहीं है, इसके लिए हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इधर छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से भी प्रियंका गं सुबह 10 बजे राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो