script

उपभोक्ता मामलों में हुई राजनीतिक नियुक्तियों से जगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आस

locationजयपुरPublished: Feb 19, 2020 10:42:38 am

Submitted by:

firoz shaifi

राज्य में सरकार गठन के बाद से ही राजनीतिक नियुक्तियों की बांट जोह रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उपभोक्ता मामलों में हुई नियुक्तियों के बाद फिर से आस जगी है।

pcc

pcc

जयपुर। राज्य में सरकार गठन के बाद से ही राजनीतिक नियुक्तियों की बांट जोह रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उपभोक्ता मामलों में हुई नियुक्तियों के बाद फिर से आस जगी है। राज्य सरकार ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच में राजनीतिक नियुक्तियां की है।
17 लोगों को अलग-अलग जिलों में इसका सदस्य बनाया गया है। इन नियुक्तियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एडजस्ट शुरू किया है। इससे पहले रविवार को जयपुर पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने भी इसके संकेत दिए थे कि मार्च के आखिर तक ब्लॉक और जिला स्तर पर राजनीतिक नियुक्तियों का काम पूरा हो जाएगा।
दअरसल सरकार के कार्यकाल का एक साल बीतने के बावजूद राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होनेसे कार्यकर्ताओं में अंदरखाने नाराजगी चल रही थी। विधानसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया था कि सरकार बनते ही बेहतर काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट किया जाएगा।
उसके बाद लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में भी यही आश्वासन दिया गया। अब कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के बाद राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट करने की बात कही गई, जिससे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ने लगी। इसकी शिकायत कई बार नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं के समक्ष नाराजगी प्रकट की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो