scriptडिब्बा हाथ में लेकर निकले कांग्रेसी, पहले दिन जुटाए 2 लाख 35 हजार रुपए | Congressman, who came out of the box, raised the first day Rs 2 lakh | Patrika News

डिब्बा हाथ में लेकर निकले कांग्रेसी, पहले दिन जुटाए 2 लाख 35 हजार रुपए

locationजयपुरPublished: Oct 03, 2018 01:48:56 am

Submitted by:

manoj sharma

डिब्बा हाथ में लेकर निकले कांग्रेसी, पहले दिन जुटाए 2 लाख 35 हजार रुपए
कांग्रेस का लोकसंपर्क और आर्थिक सहयोग अभियान शुरूप्रदेशभर में कांग्रेस ने घर-घर जनसम्पर्क करना शुरू

jaipur

सांगानेर में चंदा जुटाते कांग्रेसी कार्यकर्ता

जयपुर।
महात्मा गांधी की जयंती पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर सेलोकसंपर्क एवं आर्थिक सहयोग अभियान शुरू हुआ। प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने शुरूआत कोटा के सांगोद से की। वहीं जयपुर में इसका शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से हुआ। इसके साथ ही प्रदेशभर में कांग्रेस ने घर-घर जनसम्पर्क करना शुरू कर दिया है। जयपुर में अभियान के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिकों के सहयोग से 2 लाख 35 हजार रुपए सहयोग राशि एकत्रित की गई। जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि एआइसीसी की ओर से सौ, पांच सौ और एक हजार रुपए के कूपन छपवाए गए हैं। जो व्यक्ति कांग्रेस पार्टी को सहयोग करेगा, उसका नाम दर्ज करएआइसीसी का कूपन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजधानी सहित जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने कांग्रेस के अभियान में साथ दिया। राजधानी के नौ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस इस अभियान में अच्छा सहयोग दिया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी घर-घर और दुकानों पर जाकर चंदा जुटाने में लगे रहे।
घर-घर जाकर जुटाया चंदा
उधर, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिरधी चंद शर्मा के नेतृत्व में सांगा सर्किल से मुख्य बाजार सांगानेर एवं थड़ी मार्केट मानसरोवर में जनसंपर्क कर आर्थिक सहयोग मांगा। इस दौरान दुकानों पर लोग उत्साह से कांग्रेस पार्टी के लिए चंदा देते भी नजर आए। घर-घर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए भी समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ रमेश शर्मा, सीतराम शर्मा, मानसरोवर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंघानिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर आकड, नगर निगम उपनेता धर्मसिंह सिंघानिया, पूर्व पार्षद संतोष शर्मा, वार्ड अध्यक्ष मोनू शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता साथ थे।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा…
महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भजन, गीता पाठ, बाइबिल व गुरुग्रन्थ साहिब का पाठ और कुरआन की आयतें पढ़ी गईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो