scriptसंन्यास पर बोले धोनी, जवाब के लिए दाखिल करें PIL | Dhoni's speak on retirement, File a PIL to know | Patrika News

संन्यास पर बोले धोनी, जवाब के लिए दाखिल करें PIL

Published: Jan 23, 2016 10:55:00 pm

सिडनी में संन्यास के सवाल पर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको कोर्ट में PIL दायर करनी होगी।

MS Dhoni

MS Dhoni

सिडनी। सिडनी में संन्यास के सवाल पर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने बड़ा ही अनोखा जवाब दिया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पांचवा वनडे जीतने के बाद धोनी जब पत्रकारों से बात कर रहे थे तब एक पत्रकार ने धोनी से पूछा कि क्या यह मैच आपका आखिरी वनडे मैच है?

इस पर धोनी ने कहा कि इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको कोर्ट में पीआईएल(जनहित याचिका) दायर करनी होगी। वही पर आपको इसका जवाब मिलेगा। गौरतलब है कि धोनी पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रहे है। साथ ही धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया भी लगातार मैच आ रही है। जिसके चलते चारो ओर धोनी की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे है।

लेकिन धोनी के इस जवाब ने उन सभी अटकलों का विराम लगा दिया जिसमें यह कहा जा रहा था कि इस सीरीज के बाद कप्तानी धोनी संन्यास ले सकते है। उन्होंने कहा संन्यास का फैसला उनका निजी फैसला है और इसके बारे में सही समय आने पर ही निर्णय लेंगे।

भारतीय कप्तान ने आज के मैच के हीरो रहे मनीष पांडे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा पांडे के अंदर गजब की प्रतिभा है और वे देश के लिए अच्छे क्रिकेटर साबित होंगे।कप्तान ने कहा कि इस सीरीज में हम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए। हमने कई गलतियां जिसका खमियाजा हमें भुगतना पड़ा। धोनी ने कहा कि इस सीरीज में हमारे गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। इसके साथ ही हमारी फील्डिंग भी कई मौकों पर कमजोर साबित हुई। धोनी ने कहा कि हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो