scriptकांस्टेबल भर्ती 2020: अभ्यर्थियों को मिली महा छूट | constable recruitment-2020 : candidates gets big relief. | Patrika News

कांस्टेबल भर्ती 2020: अभ्यर्थियों को मिली महा छूट

locationजयपुरPublished: Jan 17, 2020 07:24:50 pm

अगर आप राजस्थान पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबर है… राजस्थान पुलिस में होने वाली पांच हजार कांस्टेबलों की भर्ती को लेकर सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत देते हुए दो अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य में 5 हजार पदों पर की जाने वाली कांस्टेबल भर्ती-2019 के लिए अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक वर्ष की शिथिलता प्रदान करने तथा आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 दिन और बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इस फैसले से उन सभी युवाओं की उम्मीदों को पंख लग गए हैं, जो पुलिस में भर्ती होकर राज्य की सेवा करना चाहते हैं। लेकिन, उनकी आयुसीमा के चलते अप्लाई नहीं कर पा रहे थे। अब इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।
गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल भर्ती के लिए 4 दिसंबर, 2019 को विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें आयु की गणना 1 जनवरी, 2020 को आधार मानकर की गई थी। अब आयु की गणना एक जनवरी, 2021 को आधार मानकर की जाएगी।
लेकिन आयुसीमा क्यों बढ़ाई गई…. इसके पीछे कारण यह है कि इससे पहले पुलिस कांस्टेबल के लिए गत भर्ती वर्ष 2018 में हुई थी, इसमें अभ्यर्थियों के लिए आयु की गणना 1 जनवरी, 2019 को आधार मानकर की गई थी। चूंकि वर्ष 2019 में कांस्टेबल की भर्ती नहीं हो सकी, इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभ्यर्थियों की ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।
राजस्थान पुलिस में भर्ती होकर राज्य और देश की सेवा करने वाले युवाओं के लिए तो खैर यह स्वर्णिम अवसर है ही, लेकिन नए पांच हजार कांस्टेबलों से राज्य की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिस की नफरी बढ़ाने में भी खासी मदद मिलेगी। लेकिन यह तभी होगा जब परीक्षा पारदर्शी और समयबद्ध चरण में हो, क्योंकि पिछली भर्ती के दौरान गड़बडिय़ों के तमाम कीर्तिमान ध्वस्त हो गए थे और अंतत: भर्ती लटककर रह गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो