script

श्रेष्ठ रचनाओं के लिए प्रतिभागी होंगे सम्मानित

locationजयपुरPublished: Sep 25, 2021 12:25:39 am

Submitted by:

Rakhi Hajela

राजस्व मंडल अजमेर की ओर से राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में सुधार और नवाचार की दिशा में आयोजित राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली: सुधार एवं सुझाव विषय पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां अब 30 सितम्बर तक मंडल को भिजवाई जा सकेंगी

श्रेष्ठ रचनाओं के लिए प्रतिभागी होंगे सम्मानित

श्रेष्ठ रचनाओं के लिए प्रतिभागी होंगे सम्मानित,श्रेष्ठ रचनाओं के लिए प्रतिभागी होंगे सम्मानित,श्रेष्ठ रचनाओं के लिए प्रतिभागी होंगे सम्मानित,श्रेष्ठ रचनाओं के लिए प्रतिभागी होंगे सम्मानित,श्रेष्ठ रचनाओं के लिए प्रतिभागी होंगे सम्मानित,श्रेष्ठ रचनाओं के लिए प्रतिभागी होंगे सम्मानित,श्रेष्ठ रचनाओं के लिए प्रतिभागी होंगे सम्मानित,श्रेष्ठ रचनाओं के लिए प्रतिभागी होंगे सम्मानित,श्रेष्ठ रचनाओं के लिए प्रतिभागी होंगे सम्मानित

राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई
आम नागरिक सहित सरकारी अधिकारी भी भेज सकते हैं प्रविष्टियां

जयपुर/अजमेर
राजस्व मंडल अजमेर की ओर से राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में सुधार और नवाचार की दिशा में आयोजित राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली: सुधार एवं सुझाव विषय पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां अब 30 सितम्बर तक मंडल को भिजवाई जा सकेंगी।
राजस्व मंडल के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के निर्देश पर आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, राजस्व अधिकारी व कर्मचारी, अधिवक्ता और आम नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। हिन्दी अथवा अंग्रेजी में भेजे जाने वाले निबंध के लिए अधिकतम शब्द सीमा एक हजार निर्धारित की गई है। मूल निबंध रचनाएं मंडल को ई-मेल आईडी bor-rj@nic.in अथवा निबंधक राजस्व मंडल अजमेर के पते पर भिजवाई जा सकेंगी। अंतिम तिथि के बाद मिलने वाले निबंध मूल्यांकन में शामिल नहीं किए जाएंगे।
राजस्व मंडल के अतिरिक्त निबंधक भंवरसिंह सांदू ने बताया कि इन पांचों श्रेणियों के निबंधों की समीक्षा राजस्व मंडल स्तर पर गठित समिति द्वारा की जाकर हर श्रेणी में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए प्रतिभागी का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को राजस्व मंडल की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र औश्र स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
चयन समिति गठित
निबंध प्रतियोगिता के मूल्यांकन विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रतिभागी का चयन करने के लिए राजस्व मंडल के स्तर पर एक समिति गठित कर दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो